Download App Now Register Now

पंचायत चुनाव: जोधपुर में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने भरा नामांकन, टिकट को लेकर दावेदारों के बड़े दावे

जोधपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस की ओर से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं होने के बावजूद दोनों दलों के संभावित दावेदार नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कई दावेदारों का दावा है कि पार्टी नेताओं ने फोन कर उनका टिकट कंफर्म होने की जानकारी दी है।

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने वार्ड 18 से पेश की दावेदारी

जोधपुर में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी जिला परिषद सदस्य के वार्ड नंबर 18 से नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल भी मौजूद रहे। दावेदारों के अनुसार, पार्टी स्तर पर टिकट को लेकर आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने नामांकन दाखिल किया है।

भाजपा-कांग्रेस ने संभावित प्रत्याशियों को किए फोन

जानकारी के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने रणनीति के तहत अभी तक प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। शनिवार को हुई बैठकों के बाद संभावित प्रत्याशियों को फोन कर नामांकन दाखिल करने के लिए कहा गया था। कई दावेदारों ने सोमवार को ही पर्चे दाखिल कर दिए, जबकि बाकी प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न सीधे रिटर्निंग अधिकारियों के पास जमा करवाएगी, जबकि भाजपा की ओर से अंतिम समय में प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने की संभावना जताई गई।

कांग्रेस के राजू राम पटेल ने वार्ड 15 से भरा पर्चा

कांग्रेस की ओर से जिला परिषद सदस्य के वार्ड नंबर 15 से राजू राम पटेल ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए जरूरत पड़ने पर धरने पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना था कि पार्टी की ओर से टिकट की पुष्टि होने के बाद ही वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं।

वहीं, कांग्रेस से नेहा चौधरी ने वार्ड नंबर 3 से नामांकन दाखिल किया। वे वर्ष 2010 से 2015 तक बालेसर की प्रधान रह चुकी हैं। पिछली बार वे वार्ड नंबर 7 से जिला परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं।

घूंघट में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं रविना कंवर

भाजपा की ओर से जिला परिषद सदस्य के वार्ड नंबर 8 से रविना कंवर घूंघट में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। पंचायत चुनाव के अंतिम दिन जोधपुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों की आवाजाही बनी रही।

सोमवार तक कितने नामांकन हुए दाखिल?

सोमवार को जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 39 प्रत्याशियों ने 41 नामांकन पत्र दाखिल किए। तीन दिनों में जिला परिषद सदस्य पदों के लिए कुल 42 प्रत्याशियों की ओर से 44 नामांकन प्रस्तुत किए गए।

पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सोमवार को 165 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अलग-अलग पंचायत समितियों में नामांकन का विवरण इस प्रकार रहा:

  • चांबा: 26 नामांकन

  • शेरगढ़: 29 नामांकन

  • आगोलाई: 30 नामांकन

  • सेखाला: 30 नामांकन

  • बालेसर: 27 नामांकन

  • चामू: 23 नामांकन

नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक दलों की रणनीति, प्रत्याशियों की दावेदारी और आधिकारिक टिकटों की घोषणा पर सभी की नजरें टिकी रहीं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |