Download App Now Register Now

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कृषि विकास को नई उड़ान, नागौर देश में अव्वल

जयपुर, 13 अक्टूबर। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत राजस्थान कृषि विकास के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित प्रयासों के बीच प्रदेश के नागौर जिले ने फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती के क्षेत्र में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, योजना के समग्र प्रदर्शन में नागौर 84.13 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर रहा है।

योजना के तहत देश के 100 चयनित जिलों में राजस्थान के 8 जिलों को शामिल किया गया है। नागौर ने फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में 18.44 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, फसल कटाई के बाद भंडारण क्षमता बढ़ाने और दीर्घकालीन कृषि ऋण की उपलब्धता में नागौर चौथे स्थान पर रहा। कृषि उत्पादकता और बेहतर सेवा वितरण में भी जिले ने पांचवां स्थान हासिल किया है। वहीं, सिंचाई बुनियादी ढांचे में सुधार के क्षेत्र में पाली जिला देशभर में आठवें स्थान पर रहा।

योजना के तहत कृषि उत्पादकता बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जैसलमेर जिले में 2 हजार एकड़ में एकीकृत कीट प्रबंधन आधारित जीरे की खेती और 500 एकड़ में सौर ऊर्जा आधारित स्प्रिंकलर सिंचाई की पहल को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।

इस योजना के तहत 11 विभागों की 36 योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इनमें पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित कई प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य फसल उत्पादन बढ़ाने, कृषि लागत और जोखिम कम करने तथा किसानों की आय में सुधार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। नियमित निगरानी और जिलों की मासिक रैंकिंग के जरिए योजना के क्रियान्वयन को भी मजबूत बनाया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |