Download App Now Register Now

धर्म दर्शन

तेज बारिश का असर: त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाला मार्ग हुआ अवरुद्ध, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सवाई माधोपुर। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब रणथंभौर स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर के मार्ग पर भी देखने को मिला है। भारी बारिश के कारण मिश्रदर्रा गेट के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वन विभाग ने आमजन और श्रद्धालुओं... Read more

राजस्थान में होगा सनातन प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन, जयपुर में हुई आधिकारिक घोषणा

जयपुर, 28 जुलाई। प्रख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने जयपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सनातन प्रीमियर लीग (SPL) के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बार लीग का आयोजन राजस्थान में होगा, जिससे प्रदेश सहित देशभर के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन... Read more

कोटा में बारिश के लिए निभाई जाती है 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा, 'गड़े भेरुजी' की पूजा की उठी मांग

कोटा। हाड़ौती संभाग में इस वर्ष सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण जल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में कोटा की करीब 200 साल पुरानी परंपरा एक बार फिर चर्चा में है। शहर के पाटनपोल स्थित 'गड़े भेरुजी' मंदिर को जमीन से निकालकर पूजा कराने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय मान्यता है कि इस पूजा के बाद अच्छी बारिश होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह... Read more

सावन 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे 4 सावन सोमवार, जानें पूरी तारीखें

सावन स्पेशल: भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाला सावन मास साल 2026 में विशेष संयोग लेकर आ रहा है। इस बार सावन के महीने में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे। शिव भक्तों के लिए पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार उत्तर भारत में सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से होगी और यह पवित्र महीना 28 अगस्त 2026, शुक्रवार तक... Read more

जयपुर पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, गोविंद देवजी मंदिर में किए दर्शन-पूजन; देश की खुशहाली और शांति की कामना

जयपुर: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव रविवार को जयपुर के विश्वप्रसिद्ध श्री गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत... Read more

सोनम वांगचुक के आंदोलन पर बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य का बयान, बोले- विरोध से नहीं, देश विरोधी गतिविधियों से आपत्ति

जयपुर/नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे सोनम वांगचुक के आंदोलन पर जयपुर के भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें आंदोलन या शांतिपूर्ण प्रदर्शन से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आंदोलन के दौरान हुई कथित देश विरोधी गतिविधियां... Read more

चार्टर्ड विमान से नीमच पहुंचे विधायक बालमुकुंद आचार्य, वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

जयपुर। जयपुर की हवामहल विधानसभा से विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह बनी उनकी चार्टर्ड विमान से मध्य प्रदेश के नीमच तक की यात्रा। विधायक ने यात्रा के दौरान विमान के भीतर से अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव वीडियो साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।   जानकारी के अनुसार,... Read more

छत पर गार्डन बनवाने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, वरना राहु-बुध हो सकते हैं कमजोर!

नई दिल्ली। आजकल घरों की छत पर गार्डन (रूफ गार्डन) बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। हरियाली न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध बनाती है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में छत पर पौधे लगाने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि इन नियमों की अनदेखी करने पर घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं और राहु व बुध जैसे... Read more

Gallery

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |