चूरू जिले में इस बार खरीफ सीजन किसानों के लिए मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। जिले के कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है। इसका सीधा असर मूंग, बाजरा और मूंगफली जैसी प्रमुख खरीफ फसलों पर दिखाई दे रहा है, जहां फसलें पीली पड़ने लगी हैं। इसके साथ ही सफेद लट (व्हाइट ग्रब) के बढ़ते प्रकोप ने किसानों की... Read more
अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि कुछ महिलाएं उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गईं। पुलिस के अनुसार, किशोरी को पहले पुष्कर ले जाया गया, जहां एक होटल में उसके साथ कथित दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे चूरू जिले के सरदारशहर ले जाकर 32 हजार रुपये में बेचने और उसकी शादी कराने का आरोप... Read more
jaipur देशभर में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए गठित हाई-लेवल टास्क फोर्स में राजस्थान के पूर्व आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा को शामिल किया गया है। यह समिति इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में काम करेगी। इसमें शिक्षा, तकनीक, प्रशासन, सुरक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े छह विशेषज्ञ शामिल... Read more
राजस्थान सरकार ने राज्य के नगरीय निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24,752 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग (LSG) की ओर से जारी भर्ती कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 15 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया SSO पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का... Read more
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित राजस्थान की सबसे लंबी सड़क टनल मुकुंदरा टनल का ट्रायल शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने फिलहाल झालावाड़ और मध्य प्रदेश की ओर से कोटा आने वाले वाहनों के लिए टनल-1 को ट्रायल आधार पर खोल दिया है। यह ट्रायल करीब दो महीने तक चलेगा। अधिकारियों के अनुसार, अगले 15 दिनों में कोटा से झालावाड़ जाने... Read more
देश में जब भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बनी, शिक्षा मंत्रालय अधिकांश समय भारतीय जनता पार्टी के पास ही रहा। इस दौरान मंत्रालय की कमान ऐसे नेताओं को सौंपी गई, जिन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ या व्यापक विचार परिवार से जुड़ा माना जाता है। मुरली मनोहर जोशी से लेकर स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल, धर्मेंद्र... Read more
भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। सावन के शुरू होते ही देशभर के मंदिरों, शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकलकर पवित्र नदियों से जल लाएंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पूरे महीने मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप,... Read more
राजस्थान के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब पहले से ज्यादा सुरक्षित, आधुनिक और हाईटेक होने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान रोडवेज की 144 नई ब्लू लाइन बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को प्रदेश के 23 रोडवेज डिपो में आवंटित किया गया है,... Read more
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.