Download App Now Register Now

चूरू सड़क हादसा: एसयूवी और कार की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

चूरू-सादुलपुर मार्ग पर मुंदी बड़ी बस स्टैंड के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। यहां एक एसयूवी और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में चीख-पुकार का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार कार जयपुर से भादरा की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रही बिना नंबर की एसयूवी ने कथित रूप से तेज गति और गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में भादरा निवासी रामचन्द्र पुत्र गोविंदराम सिंधी तथा सिकरोड़ी निवासी पवन सिंह पुत्र सुरेश सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार पुत्र कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल राजकुमार ने हादसे के तुरंत बाद मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जहां का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने एसयूवी चालक पर लापरवाही, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |