Download App Now Register Now

तेज बारिश का असर: त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाला मार्ग हुआ अवरुद्ध, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सवाई माधोपुर। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब रणथंभौर स्थित प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर के मार्ग पर भी देखने को मिला है। भारी बारिश के कारण मिश्रदर्रा गेट के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं और अन्य लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

वन विभाग ने आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने अपील की है कि जब तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस रास्ते का उपयोग न करें और किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त कर पुनः सुचारू किया जाएगा। तब तक लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

रिपोर्ट: कैलाश सोनी, सवाई माधोपुर

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |