Download App Now Register Now

IHITC दुर्गापुरा का बड़ा कदम, 22-23 अगस्त को होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण, 7 अगस्त तक करें आवेदन

जयपुर। अगर आप अपने घर की छत, बालकनी या सीमित जगह में रसायनमुक्त और ताज़ी सब्जियां उगाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। अंतरराष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (IHITC), दुर्गापुरा, जयपुर पहली बार रूफटॉप फार्मिंग एवं किचन गार्डनिंग पर दो दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। यह प्रशिक्षण 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी परिवारों को जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों से जोड़ना है, ताकि लोग अपने घर की छत या बालकनी में सुरक्षित, पौष्टिक और रसायनमुक्त सब्जियां उगा सकें। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ प्रतिभागियों को रूफटॉप गार्डन तैयार करने, किचन गार्डन की वैज्ञानिक तकनीक, जैविक खाद एवं पोषण प्रबंधन, प्राकृतिक तरीके से कीट एवं रोग नियंत्रण, मौसमी सब्जियों की उन्नत खेती और पौधों की देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा भी आयोजित होगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। एक बैच में केवल 50 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवासीय प्रशिक्षण शुल्क 4,000 रुपये और गैर-आवासीय शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए 8432231322 पर संपर्क किया जा सकता है। यह पहल शहरी जीवन में हरित वातावरण और आत्मनिर्भर जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |