Download App Now Register Now

पुष्कर में ज्वैलरी शॉप में 8 किलो चांदी चोरी

पुष्कर की बड़ी बस्ती शिव चौक सब्जी मंडी के पास स्थित एक ज्वैलरी शॉप में शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद चोरी की वारदात सामने आई। एक नकाबपोश युवक ने तीसरी मंजिल से प्रवेश किया और लॉकर के पास रखे लगभग 8 किलो चांदी के जेवरात और बर्तन चोरी कर लिए। चोरी से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए थे। चोर ने लगभग आधे घंटे तक टॉर्च की रोशनी में आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

ज्वैलरी शॉप के मालिक दीपक सोनी ने बताया कि CCTV फुटेज के अनुसार अज्ञात युवक पड़ोस की छत पर बने तीन शेड से तीसरी मंजिल पर लगी जाली काटकर अंदर घुसा और सीढ़ियों से उतरकर दुकान के सतह मंजिल तक आया। लॉकर के पास रखे काले बैग में चांदी से बने गिलास, मूर्तियां, पायेजब, कटोरियां सहित करीब 8 किलो चांदी के आइटम चोरी कर लिए।

सालों पहले पास की दुकान में भी इसी तरह की चोरी हुई थी, जब लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवरात चोरी हुए थे। चोरी की जानकारी शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई जब दुकान खोली गई और आलमारी का सामान बिखरा मिला।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने मौके पर टीम के साथ पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने स्थल पर निशान लिए और CCTV फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह घटना पूर्व नियोजित रैकी के बाद की गई चोरी मानी जा रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस सक्रिय रूप से जांच कर रही है और चोरी की गंभीरता को देखते हुए आरोपित को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |