Download App Now Register Now

जयपुर में बीजेपी का बोर्ड बना, 78 वार्ड में जीत:कांग्रेस 53 और 15 सीट पर निर्दलीय जीते; पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हारीं

जयपुर नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बना है। बीजेपी ने 78 सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 53 और निर्दलीय ने 15 सीट पर जीत दर्ज की है। आज 150 में से 146 वार्ड के वोटों की काउंटिंग हुई। 4 वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर री-पोलिंग होगी।

वहीं बीजेपी के लिए एक बड़ी हार वार्ड 110 से जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल के रूप में सामने आई है। वे अपने एक भी बूथ पर जीत दर्ज नहीं कर पाईं। उन्हें कांग्रेस की सुनीता मेठी ने हराया।

वार्ड 35 से बीजेपी नेता विमल कटियार निर्दलीय से चुनाव हार गए। वार्ड 49 से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मसिंह सिंघानिया ने बीजेपी के मुकेश शर्मा (काका) को हराया।

वार्ड 113 से गजनफर अली ने 10 हजार 14 रिकॉर्ड वोट से निर्दलीय प्रत्याशी को हराया। वहीं वार्ड 124 में कांटे की टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस की कांता देवी ने केवल 5 वोट से जीत दर्ज की।

जयपुर में हुए उलटफेर

  • ज्योति खंडेलवाल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई थीं। जो 2019 में जयपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ीं। लेकिन हार गई थीं। अब कांग्रेस की सुनिता मेठी से पार्षद का चुनाव हार गईं।
  • बीजेपी मीडिया सेल के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके विमल कटियार वार्ड 35 से निर्दलीय उम्मीदवार अमरचंद कुमार से चुनाव हार गए। इस वार्ड में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।
  • वार्ड 49 से कांग्रस उम्मीदवार धर्मसिंह सिंघानिया ने बीजेपी के मुकेश शर्मा (काका) को हराया। काका को मजबूत माना जा रहा था। काका सीएम के नजदीकी माने जाते हैं।

पढ़िए, किस वार्ड में कौन हारा-जीता

वार्ड जीते हारे वोट का अंतर
1 मोहनलाल कुमावत, निर्दलीय मंयक शर्मा, निर्दलीय 572
2 मणिराज सिंह, कांग्रेस हनुमान प्रसाद सैनी, बीजेपी 415
3 भवानी शंकर शर्मा, बीजेपी हरिशंकर बोहरा, निर्दलीय 1148
4 पिंकी देवी शर्मा, बीजेपी ललिता सैनी, निर्दलीय 4613
5 देवेंद्र सिंह निठारवाल, निर्दलीय नरेन्द्र सिंह शेखावत, बीजेपी 810
6 स्नेहलता साबू, बीजेपी मधु बाला शर्मा, कांग्रेस 1426
7 पूनम शर्मा, कांग्रेस पूजा,बीजेपी 671
8 मंजू शर्मा, निर्दलीय सुमन अग्रवाल, बीजेपी 1282
9 री-पोलिंग - -
10 पलक यादव, बीजेपी वंदना, कांग्रेस 925
11 शैलेन्द्र शर्मा, बीजेपी प्रेम सिंह, कांग्रेस 446
12 राजेन्द्र सैनी, बीजेपी पंकज कुमार सैनी, कांग्रेस 1140
13 रणवीर सिंह, निर्दलीय धनराज सैनी, कांग्रेस 233
14 दिग्विजय सिंह, बीजेपी हाकिम सिंह, कांग्रेस 266
15 विक्रम सिंह, बीजेपी बद्री नारायण कुमावत,कांग्रेस 538
16 महेश कुमार संघी, बीजेपी राजेश अत्री, कांग्रेस 2457
17 सुमेर सिंह जोधा, बीजेपी भूपेन्द्र सिंह, कांग्रेस 552
18 री-पोलिंग - -
19 मो. फारूख,कांग्रेस शाहनवाज, बीजेपी 463
20 डॉ.उदिता सिंह चौहान, बीजेपी मोनिका सैनी, कांग्रेस 26
21 राकेश लाटा, कांग्रेस अजय सिंह चौहान, बीजेपी 127
22 वीरेंद्र सिंह, बीजेपी करणवीर सिंह शेखावत, कांग्रेस 392
23 विकास बारेठ, बीजेपी अम्बादान सिंह, निर्दलीय 186
24 आनंद खेड़ी,बीजेपी विनोद, निर्दलीय 118
25 री-पोलिंग - -
26 सुशीला, निर्दलीय अनिता देवी, कांग्रेस 357
27 शंकर लाल यादव, बीजेपी सुरेश चोपड़ा,आरएलपी 219
28 रविंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस शक्ति सिंह मानपुरा,बीजेपी 197
29 विक्रम सिंह शेखावत , निर्दलीय महादेव प्रसाद शर्मा, बीजेपी 776
30 युवराज राठौड़, बीजेपी रविन बुडानिया,कांग्रेस 622
31 विजय अग्रवाल ,बीजेपी जय कुमार जैन,कांग्रेस 931
32 सीमा शर्मा, कांग्रेस श्वेता सिरोलिया, बीजेपी 859
33 सीमा यादव, बीजेपी प्रियंका यादव,कांग्रेस 649
34 री-पोलिंग - -
35 अमरचंद कुमार , निर्दलीय अनिल माथुर, कांग्रेस 1461
36 गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी रतन चौपड़ा, कांग्रेस 2269
37 देवीलाल कसौटिया, कांग्रेस कमल किशोर काला,बीजेपी 3092
38 गणेश नारायण जाट, बीजेपी रामसिंह,कांग्रेस 2304
39 अजय सैनी, कांग्रेस भंवर लाल लील, बीजेपी 547
40 नीरज कुमार गर्ग, बीजेपी मनीष कुमार शर्मा,कांग्रेस 1560
41 दया सिंह, बीजेपी पंकज वर्मा,कांग्रेस 2553
42 अशोक रावतानी, बीजेपी चंद्रवीर सिंह, कांग्रेस 2531
43 शैलेन्द्र भार्गव, बीजेपी आशीष शर्मा, कांग्रेस 262
44 नवीन भंडारी, बीजेपी विनय प्रताप, कांग्रेस 2046
45 सुभाष नौनिवाल, कांग्रेस जसवंत बैरवा,बीजेपी 112
46 शिवकांता पांडे, बीजेपी सपना, निर्दलीय 1761
47 दीपा नाथावत, बीजेपी दामोदर मीना, कांग्रेस 206
48 सिद्धार्थ तोंदवाल, बीजेपी हरीओम स्वर्णकार,निर्दलीय 3313
49 धर्मसिंह सिंघानिया, कांग्रेस मुकेश शर्मा (काका), बीजेपी 482
50 प्रहलाद चावला, बीजेपी निर्मला बैरवा, कांग्रेस 717
51 मनमोहन गुर्जर, कांग्रेस महेंद्र छीपा, बीजेपी 1686
52 हनुमान सैनी, कांग्रेस पूरनमल सैनी, बीजेपी 63
53 सतीश कुमार, बीजेपी राजीव चौधरी, कांग्रेस 469
54 कमल किशोर शर्मा, बीजेपी प्रियंका वेद, कांग्रेस 1660
55 रिंकूम उमरवाल, बीजेपी संजय कुमार बैरवा, कांग्रेस 1258
56 शारदा चौधरी, कांग्रेस रेखा सैनी, बीजेपी 348
57 गिर्राज शर्मा , बीजेपी अमित सैनी, कांग्रेस 1569
58 सरोज वर्मा, बीजेपी रामप्यारी, कांग्रेस 2520
59 दुर्गा देवी, कांग्रेस बबली वर्मा, बीजेपी 528
60 रामफूल मीणा, कांग्रेस गिर्राज मीणा, बीजेपी 3672
61 सुरेश मीणा, कांग्रेस रामलाल मीणा, बीजेपी 439
62 रामावतार शर्मा, बीजेपी हजारी, कांग्रेस 1080
63 प्रभुलाल बैरवा, कांग्रेस अजय टेपन, बीजेपी 1251
64 सुरेश मीणा, बीजेपी कैलाश मीणा, कांग्रेस 2282
65 मुकेश कुमार, कांग्रेस मुकेश कुमार राणा, बीजेपी 1491
66 नारायण लाल कुमावत, बीजेपी महेश चंद कराडिया, कांग्रेस 143
67 अरुण शर्मा, बीजेपी योगिता शर्मा कांग्रेस 916
68 मौसमी मीणा, बीजेपी अमित सैनी, कांग्रेस 663
69 बीना देवी, कांग्रेस पूनम सोयल, बीजेपी 2629
70 सुशीला, बीजेपी उर्मिला कौर, कांग्रेस 1971
71 फाईस हसन,कांग्रेस मोहम्मद सलीम,निर्दलीय 170
72 सुमन, कांग्रेस रचना कोलोसिया, निर्दलीय 2364
73 जयश्री अग्रवाल, बीजेपी उषा वाधवा, निर्दलीय 202
74 रामपाल जैन,बीजेपी बाबूलाल चौधरी, निर्दलीय 1495
75 पूजा सम्मुखानी, बीजेपी राजुला सिंह, निर्दलीय 609
76 पुनीत कर्णावत, बीजेपी प्रदीप जैन, कांग्रेस 2247
77 प्रेम कुमार, बीजेपी किरण , कांग्रेस 484
78 श्याम सुंदर शर्मा, बीजेपी अभिषेक सैनी , कांग्रेस 2383
79 प्रवीण कुमार, कांग्रेस अनिल गोठवाल, बीजेपी 136
80 रेणु चौधरी, निर्दलीय दलजीत कौर, बीजेपी 866
81 ब्रह्म कुमार, बीजेपी राहुल तंवर, कांग्रेस 1549
82 महेश चंद यादव, कांग्रेस ममता यादव, बीजेपी 356
83 चंद्रप्रकाश कुमावत, कांग्रेस नटवर लाल कुमावत, बीजेपी 174
84 भरत कुमार, कांग्रेस हेमराज, बीजेपी 274
85 प्रेमचंद, बीजेपी महेंद्रपाल सिंह,कांग्रेस 904
86 तारा बेनिवाल, कांग्रेस ऊषा टाटीवाल, बीजेपी 569
87 प्रतिभा शर्मा, बीजेपी अर्चना शर्मा, कांग्रेस 459
88 शशि कुमारी मिश्र, बीजेपी श्रुति शर्मा, कांग्रेस 527
89 भवानी सिंह राजावत, बीजेपी प्रकाश शर्मा , कांग्रेस 669
90 सरोज कंवर, बीजेपी ममता , कांग्रेस 2208
91 सीताराम मेहरा, कांग्रेस विनोद यादव,बीजेपी 568
92 शीला शर्मा, बीजेपी उषा, कांग्रेस 1775
93 जितेंद्र शर्मा, कांग्रेस चंद्रप्रकाश कुमावत, निर्दलीय 305
94 संतोष सूद, कांग्रेस सुनीता मेहरा, बीजेपी 2833
95 मानवेंद्र सिंह, कांग्रेस अमित कुमार चौधरी, बीजेपी 250
96 वसीम चौहान, कांग्रेस अमित सारवान, बीजेपी 2093
97 शशि प्रकाश शर्मा, बीजेपी महेंद्र सिंह, कांग्रेस 1380
98 सुभाष चन्द्र सिंगी, बीजेपी राजकुमार शर्मा, कांग्रेस 400
99 सत्येन्द्र सिंह राठौड़, कांग्रेस मनीष पारीक, बीजेपी 1016
100 कविता शर्मा, बीजेपी विनिता, कांग्रेस 2845
101 रविशंकर, बीजेपी दुर्गेश, कांग्रेस 76
102 शीला गुर्जर, कांग्रेस आरती गुर्जर, बीजेपी 123
103 मोहम्मद हनीफ, कांग्रेस रफ़ीक खान, निर्दलीय 1397
104 ज्ञानदेव खंडेलवाल, बीजेपी अब्दुल लतीफ़ कुरैशी, कांग्रेस 405
105 महेश तंबोली, कांग्रेस हंसराज चौहान,बीजेपी 2366
106 चन्द्रप्रकाश नामा, बीजेपी जुगल किशोर, कांग्रेस 836
107 अनुराधा माहेश्वरी , बीजेपी खुशबू शर्मा, कांग्रेस 2007
108 संगीता शर्मा, निर्दलीय मेहरुन्निसा, कांग्रेस 653
109 मो. रहीस ख़ान, निर्दलीय मोहम्मद अयूब, कांग्रेस 558
110 सुनीता मेठी,कांग्रेस ज्योति खंडेलवाल, बीजेपी 2706
111 संजय जायसवाल, बीजेपी नरेश शर्मा, निर्दलीय 545
112 सुनील कोठारी, बीजेपी आशीष, कांग्रेस 906
113 गजनफ़र अली, कांग्रेस अब्दुल वाहिद, निर्दलीय 10,014
114 मोहम्मद जकरिया, कांग्रेस नवीन शर्मा, बीजेपी 1860
115 सूरज गोडिवाल, बीजेपी सुरेश बिवाल, कांग्रेस 1093
116 संजीदा उम्मरदराज, कांग्रेस लक्ष्मी देवी, बीजेपी 5310
117 संजीदा गुलाम मुस्तफा, कांग्रेस शवाब जहां, बीजेपी 4237
118 सुनीता मावर, कांग्रेस विकास कोठारी, बीजेपी 676
119 इरफान कुरैशी, कांग्रेस अकबरदीन, निर्दलीय 1081
120 श्याम सुंदर सैनी, बीजेपी शीला सैनी, कांग्रेस 1088
121 नीरज अग्रवाल, बीजेपी महेश ठाकुरिया, निर्दलीय 2137
122 घनश्याम चंदलानी, बीजेपी राजकुमार संगतानी, कांग्रेस 1279
123 पूनम मेहता, बीजेपी अंजू जायसवाल, कांग्रेस 2944
124 कांता देवी, कांग्रेस मनभरी, बीजेपी 5
125 मंजो बानो, कांग्रेस लक्ष्मी देवी, बीजेपी 6704
126 सोफिया बानो, कांग्रेस रीना उमरवाल, बीजेपी 7153
127 बादल शर्मा ,कांग्रेस आलोक खंडेलवाल, बीजेपी 52
128 मो. इशाक मंसूरी, निर्दलीय मोहम्मद सोहेल मंसूरी , कांग्रेस 4531
129 महेश सामरिया, कांग्रेस निखिल बसवाल, बीजेपी 5355
130 सूरज कुमार शर्मा, बीजेपी राकेश मीना, निर्दलीय 1388
131 कैलाश चंद मीणा, बीजेपी पुष्पेन्द्र मीना, कांग्रेस 1699
132 दशरथ अटल,कांग्रेस रामजी लाल शेरसिया, निर्दलीय 353
133 सीमा सुरेश पारीक, बीजेपी गुड्डी देवी, कांग्रेस 1063
134 प्रकाश सैनी , बीजेपी यशपाल गुर्जर, कांग्रेस 130
135 विमल कुमार अग्रवाल, बीजेपी रवि कुमार शर्मा, कांग्रेस 440
136 जमीला बेगम, निर्दलीय शबनम फारूख,कांग्रेस 2113
137 सलमान मंसूरी, कांग्रेस मोहम्मद असलम फारूकी,निर्दलीय 1980
138 दीपिका शर्मा, कांग्रेस ममता, बीजेपी 802
139 रेनू खण्डेलवाल, बीजेपी गीतांजली, कांग्रेस 1524
140 भूपेंद्र मीणा, निर्दलीय राम कृष्ण शर्मा, बीजेपी 948
141 सतीश शर्मा, बीजेपी उषा, कांग्रेस 609
142 भगवती महावर, बीजेपी मीना, कांग्रेस 2438
143 जायदा बानो, कांग्रेस सिमरन बानो, निर्दलीय 3832
144 आशीष साहू, बीजेपी उत्तम चन्द, कांग्रेस 1038
145 वंदना जोशी, बीजेपी अर्चना चतुर्वेदी, कांग्रेस 3036
146 फिरोज, निर्दलीय अफरोज, कांग्रेस 1975
147 राशिद अली, कांग्रेस अब्दुल वहीद खान, निर्दलीय 1508
148 बरखा देवी, निर्दलीय आशा सैनी, कांग्रेस 1800
149 सीनु पारीक, बीजेपी अंजली ब्रह्मभट्ट, कांग्रेस 3190
150 हीरादेवी, कांग्रेस शालू मीणा, बीजेपी 426

देखिए-मतगणना की PHOTOS

जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में आतिशबाजी करते कार्यकर्ता और समर्थक।

जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में आतिशबाजी करते कार्यकर्ता और समर्थक।

नतीजों के बाद सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।

नतीजों के बाद सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।

112 वार्ड से बीजेपी के सुनील कोठारी की जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक।

112 वार्ड से बीजेपी के सुनील कोठारी की जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक।

EVM मशीनों से वोटों की गणना करते हुए।

EVM मशीनों से वोटों की गणना करते हुए।

भवानी निकेतन में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना करते हुए।

भवानी निकेतन में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना करते हुए।

मतगणना स्थल पर बैठे प्रत्याशियों के एजेंट।

मतगणना स्थल पर बैठे प्रत्याशियों के एजेंट।

सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में मतगणना स्थल पर एक कमरे में रखी ईवीएम।

सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में मतगणना स्थल पर एक कमरे में रखी ईवीएम।

सीकर रोड पर मतगणना स्थल के पास प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गाड़ियों के कारण लंबा जाम लग गया।

सीकर रोड पर मतगणना स्थल के पास प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की गाड़ियों के कारण लंबा जाम लग गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |