Download App Now Register Now

विकसित भारत-जन सेवा अभियान: प्रदेशभर में 203 रक्तदान शिविर, 5,921 यूनिट रक्त संग्रहित

जयपुर, 17 सितंबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत राजस्थान में आयोजित किए गए रक्तदान शिविरों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदेशभर में 203 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 5,850 से अधिक रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया और कुल 5,921 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि इन शिविरों में आमजन, युवाओं, स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

रक्तदान को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

गायत्री राठौड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में रक्तदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति, प्रसूता, थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान आवश्यक है। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के माध्यम से प्रदेश में जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

जयपुर और अलवर के जिला कलेक्टरों ने भी किया रक्तदान

अभियान के तहत जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक और अलवर जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर आमजन को प्रेरक संदेश दिया। दोनों अधिकारियों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता बताई।

प्रमुख शासन सचिव ने रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और रक्तदाताओं का आभार जताया।

17 अक्टूबर तक जारी रहेंगी रक्तदान और रक्त समूह जांच की गतिविधियां

विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप-जिला अस्पतालों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ब्लड सेंटरों और अन्य ब्लड सेंटरों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के साथ नागरिकों को रक्त समूह जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण कराने और नियमित रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

गायत्री राठौड़ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और इस जनसेवा अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |