Download App Now Register Now

सीकर में क्रॉस-वोटिंग के बावजूद कांग्रेस की सुनीता गठाला बनीं जिला प्रमुख

सीकर। सीकर जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गठाला ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 49 में से 33 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुनीता रणवां को 16 वोट मिले। कांग्रेस के तीन सदस्यों की क्रॉस-वोटिंग और एक निर्दलीय के भाजपा के पक्ष में मतदान के बावजूद गठाला जिला प्रमुख चुनी गईं।

सीकर जिला परिषद की 49 सीटों में से कांग्रेस के 36 और भाजपा के 11 सदस्य जीतकर आए थे। जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत के लिए 25 वोटों की आवश्यकता थी। कांग्रेस ने 38 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था, जिसमें एक सीपीआईएम और एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन भी शामिल था।

जीत के बाद सुनीता गठाला भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि एक किसान की बेटी को जिला प्रमुख बनाया गया है और इसके लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं व जिला परिषद सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांवों की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगी। क्रॉस-वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगी।

चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा ने अपने जिला परिषद सदस्यों की बाड़ाबंदी की थी। मतदान जिला परिषद सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। वोटिंग के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |