Download App Now Register Now

मोदी-शाह राज में राज्यसभा में पहली बार ‌BJP ने मारी सेंचुरी

नई दिल्ली. मोदी-शाह राज में राज्यसभा में पहली बार ‌BJP ने सेंचुरी मारी है। उच्च सदन में BJP ने रिकॉर्ड कायम करते हुए अपने सांसदों की संख्या 101 कर ली है। 2014 के बाद ज्यादा तेजी आई और इस दौरान पार्टी ने 46 सांसद जोड़े। गौरतलब है कि 6 अप्रैल 1980 को BJP की नींव रखी गई थी। पार्टी ने 42 साल का सफर तय करते हुए राज्यसभा में ये उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले कांग्रेस ने ये जादुई आंकड़ा 1988 में टच किया था और महज दो साल इस शिखर पर रही थी। शुरुआत में राज्यसभा में BJP के 5 सांसद थे। इनमें जगन्नाथ राव जोशी दिल्ली से, राम लखन प्रसाद गुप्ता बिहार से, मोहिंदर कौर हिमाचल प्रदेश से, राजस्थान से हरि शंकर भाभड़ा और जगदीश प्रसाद माथुर UP से शामिल थे। इसके कुछ महीने बाद मध्य प्रदेश से जेके जैन, बिहार से अश्वनी कुमार, मध्य प्रदेश से प्यारे लाल खंडेलवाल और राजस्थान से जसवंत सिंह की राज्यसभा में एंट्री हुई थी। 1982 में BJP के संस्थापक सदस्य अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी मध्य प्रदेश से राज्यसभा पहुंचे थे। ऐसे में BJP के अस्तित्व में आने दो साल के भीतर ही 1982 में राज्यसभा में BJP सांसदों की संख्या 10 हो गई थी। 1984 में मध्य प्रदेश से विजय राजे सिंधिया, बिहार से कैलाश पति मिश्र और गुजरात से शंकर सिंह वघेला BJP से निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुंचे थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतिया में होगी अंत्येष्टि | मेहंदीपुर बालाजी: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार महुआ थाना क्षेत्र में फायरिंग का भी आरोपी, पुलिस ने दबोचा | 3 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मेहंदीपुर बालाजी का समाधि स्थल महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया उद्घाटन, भव्य रूप में सजा परिसर | UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम | Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी |