Download App Now Register Now

6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही

नई दिल्ली. 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। इसके पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी का निर्माण किया है और लोगों की अथक सेवा की है। संबोधन की शुरुआत में पीएम ने कहा- आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। आज हम मां स्कंद माता की पूजा करते हैं। हमने देखा है कि वह कमल के सिंहासन पर विराजमान हैं और अपने दोनों हाथों में कमल लिए हुए हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भाजपा के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता पर उनका आशीर्वाद बना रहे। स्थापना दिवस के अहम होने के 3 कारण बताए जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी के निर्माण में खुद को खपाने वाले महापुरुषों को नमन करता हूं। आज का स्थापना दिवस तीन वजहों से अहम है। इस समय हम देश की आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं। ये प्रेरणा का बहुत बड़ा अवसर है। दूसरा- तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां। तीसरा- 4 राज्यों में भाजपा के डबल इंजिन की सरकार वापस लौटी। तीन दशक बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। अमृतकाल भाजपा कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है। भाजपा का दायित्व, कार्यकर्ताओं का दायित्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के सपनों का प्रतिनिधि है। इस अमृतकाल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की है। लोकल को ग्लोबल बनाने की है। सामाजिक न्याय की है। समरसता की है। इन्हीं संकल्पों को लेकर विचार के रूप में हमारी पार्टी की स्थापना हुई। ये अमृतकाल हमारे कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य काल है। हमें देश के संकल्पों के साथ निरंतर जुड़े रहना है और खुद को खपा देना है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मेहंदीपुर बालाजी: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार महुआ थाना क्षेत्र में फायरिंग का भी आरोपी, पुलिस ने दबोचा | 3 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मेहंदीपुर बालाजी का समाधि स्थल महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया उद्घाटन, भव्य रूप में सजा परिसर | UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम | Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी | IND vs NZ Final Live Score: चैंपियन बनने के लिए भारत को बनाने होंगे 252 रन, कुलदीप और वरुण ने दो-दो विकेट झटके |