Download App Now Register Now

BJP ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुरू की प्लानिंग

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मिली शानदार जीत के बाद BJP ने इस साल के आखिर और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में साल 2023 में होने वाले चुनावों में BJP का चेहरा PM नरेंद्र मोदी ही होंगे। सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह और राजस्थान में वसुंधरा राजे के नाम पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। इन राज्यों में नई पीढ़ी को आगे लाने पर काम किया जा रहा है। चुनाव के बाद CM का चेहरा सामने लाया जाएगा। BJP ने नवंबर 2022 में गुजरात, हिमाचल और 2023 में होने वाले चुनावों की पूरी स्ट्रैटजी तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार तीन टर्म CM रह चुके थे। दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में चौहान BJP को सत्ता के दरवाजे तक नहीं पहुंचा पाए। BJP चंद सीटों से कांग्रेस से पीछे रह गई थी, जिसके चलते 17 दिसंबर 2018 को मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन गई थी। सवा साल बाद ही BJP ने सियासी गणित के जरिए कमलनाथ सरकार गिरा दी, जिसके बाद मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान चौथी बार CM बने। अब BJP मध्य प्रदेश में नया नेतृत्व विकसित करना चाह रही है। पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान को कभी भी केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है, जिससे मध्य प्रदेश में भावी पीढ़ी के लिए नेतृत्व को तैयार करने में मदद मिले। जब तक मध्य प्रदेश में शिवराज रहेंगे, नया नेतृत्व विकसित करना संभव नहीं होगा। वैसे भी मध्य प्रदेश BJP के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है, जिसे किसी भी सूरत में खोना नहीं चाहती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से BJP में आए हैं, तब से उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका हर व्यक्ति किसी न किसी पद पर है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अरविंद सिंह मेवाड़ को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, उदयपुर के महासतिया में होगी अंत्येष्टि | मेहंदीपुर बालाजी: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार महुआ थाना क्षेत्र में फायरिंग का भी आरोपी, पुलिस ने दबोचा | 3 साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला मेहंदीपुर बालाजी का समाधि स्थल महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने किया उद्घाटन, भव्य रूप में सजा परिसर | UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम | Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी |