Download App Now Register Now

हनुमान जयंती आज

नई दिल्ली. हनुमान जयंती आज है। हनुमान जी का जन्म मंगलवार को हुआ था। ग्रंथों और मान्यताओं के अनुसार हनुमान जयंती देश में अलग-अलग महीनों में मनाई जाती है, लेकिन ये पर्व उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर चैत्र महीने की पूर्णिमा पर ही मनाते हैं। हनुमान जी की आयु एक कल्प यानी 4.32 अरब साल होने के कारण वे अमर हैं और रुद्रावतार माने जाते हैं। हनुमान जयंती पर व्रत-पूजा से हर तरह के दोष और दुख खत्म होते हैं। कलियुग में हनुमान जी की पूजा प्रत्यक्ष देवता के रूप में होती है। यानी इनकी पूजा का फल जल्दी मिल जाता है। इनकी पूजा और व्रत से शारीरिक और मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही आर्थिक हालत भी सुधर जाती है। हनुमान जी की पूजा से कानूनी मामलों में जीत मिलती है और कर्ज भी उतर जाता है। हनुमान जी ब्रह्मचारी के रूप में ही पूजे जाते हैं। इसलिए ग्रंथों में सुबह 4 से रात 9 बजे तक उनकी पूजा का विधान बताया गया है। हनुमानजी का जन्म मेष लग्न में हुआ था। जो कि इस बार सुबह 6 से साढ़े 7 बजे तक रहेगा। इस डेढ़ घंटे के शुभ लग्न मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा करने का बहुत महत्व रहेगा। इस बार हनुमान जयंती पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस पर्व पर गजकेसरी, शंख, विमल और समाधि नाम के चार राजयोग बन रहे हैं। साथ ही रवियोग भी दिनभर रहेगा। वहीं, 31 साल बाद हनुमान जयंती पर शनि अपनी ही राशि यानी मकर में है और शनिवार रहेगा। इससे पहले ऐसा संयोग 1991 में बना था। इस महासंयोग में की गई हनुमान पूजा का फल कई गुना बढ़ जाएगा। डॉ. मिश्र का कहना है कि इस पर्व पर विशेष मनोकामना का संकल्प लेकर पूजा करने से इच्छा पूरी होगी। शुभ योगों में की गई पूजा से रोग, शोक और दोष खत्म होंगे।

 

 

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी | IND vs NZ Final Live Score: चैंपियन बनने के लिए भारत को बनाने होंगे 252 रन, कुलदीप और वरुण ने दो-दो विकेट झटके | भारत की जीत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले देशभर में दुआओं का दौर | अजमेर में युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप: तांत्रिक क्रिया के नाम पर लाखों रुपये ठगे, धमकी देकर डराया | डोटासरा का बेनीवाल पर पलटवार,बोले-खींवसर में नशा बढ़ रहा:हनुमान उस पर ध्यान दें; विधानसभा में मेरा रैवेया दूसरा तय नहीं करेगा | जयपुर में युवकों ने दोस्त को ही लूटा:खाते से ऑनलाइन रुपए निकाल लिए, पुलिस ने सभी दोस्तों को किया गिरफ्तार | महिला दिवस; रोडवेज व सिटी बसों में 8 मार्च को महिलाओं को फ्री यात्रा | तमिलनाडु CM के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री:शेखावत ने कहा पॉलिटिकल माइलेज लेने के लिए कुछ लोग ऐसा करते | Rajasthan News: सहायक आचार्य साक्षात्कार के लिए 398 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित, RPSC ने जारी किया रिजल्ट | प्रधानमंत्री ने किया पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन |