Download App Now Register Now

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच मनभेद

जयपुर. 2018 में सरकार बनने के बाद 3 साल तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस में सबकुछ ठीक होने का दावा और दिखावा किया, लेकिन पिछले एक साल में दोनों के मनभेद और मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। ताजा मामला आजादी यात्रा का है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जयपुर से एक ही प्लेन में उदयपुर और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से गुजरात बॉर्डर गए। शुक्रवार सुबह सचिन पायलट जयपुर में थे, लेकिन उन्हें साथ नहीं लिया। इस सियासी शतरंज में दोनों एक-दूसरे पर वार करने का एक भी मौका चूकते नहीं हैं। पायलट बार-बार दिल्ली में राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी से मिलकर सियासी शतरंज के इस खेल में गहलोत को शह देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं गहलोत भी अपने बयानों से पायलट को मात देने का प्रयास करते हैं। पायलट भी बयानों के तीर चलाने में पीछे नहीं हैं। खेमों में बंटी कांग्रेस के लिए दोनों गुटों को संतुष्ट रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है। आलाकमान भी दोनों के मनभेद दूर नहीं कर पा रहा है। इसकी शुरुआत 2021 में हुई, जब पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस के 18 विधायकों की बाड़ेबंदी हुई थी। उस समय गहलोत ने पायलट को निकम्मा-नाकारा तक कह दिया था। आलाकमान के निर्देश पर दोनों ने हाथ तो मिला लिए लेकिन दिल अब भी नहीं मिले।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अजमेर में युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप: तांत्रिक क्रिया के नाम पर लाखों रुपये ठगे, धमकी देकर डराया | डोटासरा का बेनीवाल पर पलटवार,बोले-खींवसर में नशा बढ़ रहा:हनुमान उस पर ध्यान दें; विधानसभा में मेरा रैवेया दूसरा तय नहीं करेगा | जयपुर में युवकों ने दोस्त को ही लूटा:खाते से ऑनलाइन रुपए निकाल लिए, पुलिस ने सभी दोस्तों को किया गिरफ्तार | महिला दिवस; रोडवेज व सिटी बसों में 8 मार्च को महिलाओं को फ्री यात्रा | तमिलनाडु CM के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री:शेखावत ने कहा पॉलिटिकल माइलेज लेने के लिए कुछ लोग ऐसा करते | Rajasthan News: सहायक आचार्य साक्षात्कार के लिए 398 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित, RPSC ने जारी किया रिजल्ट | प्रधानमंत्री ने किया पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन | जोधपुर में पहली बार लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 8 मार्च को होगा आयोजन, तीन बेंच आपसी समझाइश से करवाएंगी मामलों का निस्तारण | 3 हजार वर्ग किमी में फैला जेडीए रीजन, सिर्फ 8 इंस्पेक्टर, रोज 60 शिकायतें, फिर कैसे रुके अतिक्रमण? | जयपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को महिला कर्मचारियों ने पीटा: कहा- होटल और फ्लैट पर आने के लिए कहता था, जमकर जड़े थप्पड़ |