Download App Now Register Now

यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन

नई दिल्ली. यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन है। यूक्रेन ने कुछ वक्त पहले ब्लैक सी में रूस के सबसे बड़े जंगी जहाज मास्कोवा को तबाह कर दिया था। अब शिप की तबाही की झलक लोगों के सामने आई है। यूक्रेन का दावा था उसके मिसाइल अटैक से मास्कोवा डूबा है जबकि रूस का कहना है कि ऐसा आग लगने से हुआ है न कि यूक्रेन के अटैक से। दूसरी तरफ जपोरिजिया की लोकल गवर्नमेंट का दावा है कि रूस ने उसके 155 नागरिकों का किडनैप कर लिया था, जिनमें से 86 को रिहा कर दिया गया। यानी की अभी भी 69 नागरिक रूस की कैद में हैं। रूसी सैनिकों ने 15 मार्च को सुमी में रहने वाली 10 साल की इवांका का फोन उस वक्त छीन लिया था, जब उनका परिवार शहर छोड़ रहा था। अब यूक्रेनी आर्मी ने रूसी सैनिकों से छीनकर यह फोन इवांका को फिर से लौटा दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जिस नाटो की मेंबरशिप के लिए युद्ध का खतरा मोल लिया था, अब तक उस नाटो से उन्हें ठीक से हथियार तक नहीं मिले हैं। अब जेलेंस्की ने यूरोपियन यूनियन (EU) की मेंबरशिप के लिए फॉर्म भरा है। अब तक रूसी हमलों से काफी हद तक सुरक्षित रहे लीव पर रूसी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। रूस ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन के कुल 315 ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों को यूक्रेन के ईयू की ओर बढ़ने का रूसी जवाब माना जा रहा है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |