Download App Now Register Now

देश के करीब 70% हिस्से में भीषण गर्मी का कहर

नई दिल्ली. देश के करीब 70% हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80% आबादी है। बुधवार को देश के 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। इनमें सात शहरों में तो तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड में अप्रैल के बचे तीन दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा। आने वाले तीन दिन यानी 28, 29 और 30 अप्रैल को भयंकर लू चलेगी। एक मई रविवार को संभवत: गर्मी का पीक रहेगा। रविवार को इन राज्यों के कई इलाकों में तापमान 47-48 डिग्री तक दर्ज हो सकती है। हालांकि 2 मई से तापमान कम होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगी। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |