Download App Now Register Now

चंदौली में पुलिस दबिश के दौरान जिस लड़की की हुई मौत का सच

चंदौली. चंदौली में पुलिस दबिश के दौरान जिस लड़की की मौत हुई थी, उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। जिले के SP ने कहा, "लड़की के गले में खरोंच और बाएं जबड़े में चोट के निशान हैं। मौत की वजह साफ नहीं है। कोई भी एक्सटर्नल और इंटरनल चोट नहीं है। विसरा को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।" उधर, लड़की के पिता ने सोमवार को पुलिस के दावों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "हमारे लड़के को कोतवाल साहब पकड़कर साहब ले गए। उसको थाने में बंद कर दिया। बाद में रविवार सुबह उसका चालान कर दिया। बाद में पुलिस घर में आई और बेटियों को मारा। इसमें बड़ी बेटी की मौत हो गई। छोटी बेटी की हालत खराब है।" लड़की के पिता ने कहा, "हमें नहीं पता था कि पुलिस क्यों घर आई थी। पुलिस मामले में सब कुछ झूठ बोल रही है। पुलिस मेरे घर आई और सीधे घर में घुस गई, दोनों बच्चियां घर में थी। बड़ी बेटी को मारा, छोटी बेटी को कमरा बंद करके मारा। जब बड़ी बेटी बेसुध हो गई तो ये लोग उसको पंखे से बांधकर भाग गए।" "मेरी बेटी का रेप नहीं हुआ है। हमने 302 में मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है। हमने तहरीर कोतवाल, कांस्टेबल शमशेर और 4 महिला सिपाहियों के खिलाफ दिया है। प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए दबाव बनाया। पूरे मामले का दोषी प्रशासन है। पुलिस वाले दोषी हैं तो उसको फांसी की सजा दी जाए। अभी मेरी बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ‌नहीं आई है, पुलिस सब कुछ अपनी तरफ से बोल रही है।" 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |