Download App Now Register Now

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 68वां दिन

नई दिल्ली. रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 68वां दिन है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसके एक ड्रोन ने ब्लैक सी में रूस की 2 रैप्टर क्लास बोट को निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया है। वहीं, जंग में अब तक 24 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की भी मौत हुई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भरोसेमंद आर्मी चीफ जनरल वालेरी गेरासिमोव भी घायल हो गए हैं। पुतिन ने उन्हें जल्द कामयाबी हासिल करने के मकसद से खार्किव के मोर्चे पर तैनात किया था। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार एरेस्टोविच ने दावा किया है कि खार्किव के मोर्चे पर ही रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की भी मौत हो गई। यूक्रेन में अब तक रूस के 9 टॉप कमांडरों की मौत हो चुकी है। खेरसॉन पर सैन्य कब्जे के बाद रूसी सेना यहां बड़े पैमाने पर आर्थिक बदलाव कर रही है। इसके लिए यहां पर यूक्रेनी मुद्रा को रूसी मुद्रा रूबल से बदला जा रहा है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की सीक्रेट रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना यहां अपने कब्जे को जायज करने के लिए यह रणनीति अपना रही है। यूक्रेन का डेमीडिव गांव बाढ़ में डूब गया है। इससे दुखी होने की जगह गांव वाले खुशी मना रहे हैं। दरअसल, यूक्रेनी सेना ने गांव में बने बांध को खोलकर सीमा को दलदली बना दिया। इससे रूसी टैंक कीव पर हमले के लिए घुस नहीं सके और यूक्रेनी सेना को तैयारी का वक्त भी मिल गया। 750 घरों वाले इस गांव के कई घर डूब गए हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |