Download App Now Register Now

भगवा पहनकर अकेले ताजमहल में जाने की जिद पर पुलिस ने जगद्गुरु परमहंसाचार्य को हिरासत में लिया

आगरा. ताजमहल में भगवा पहनकर एंट्री न मिलने का आरोप लगाकर सुर्खियों में आए अयोध्या के छावनी तपस्वी अखाड़े के जगद्गुरु परमहंसाचार्य मंगलवार को फिर आगरा पहुंचे। उन्होंने भगवा पहनकर अकेले ताजमहल में जाने की जिद की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस ने कहा कि वह उन्हें अपने साथ लेकर ताजमहल के अंदर ले जाएगी, लेकिन परमहंसाचार्य का कहना था कि ताजमहल दरअसल तेजोमहालय है। वे इसमें भगवान शिव का अभिषेक करना चाहते थे। इसके चलते पुलिस और परमहंसाचार्य के बीच जमकर गहमागहमी हुई। परमहंसाचार्य को होटल से ताजमहल जाते समय ADM और ASP राजीव कुमार ने रोका और उनकी गाड़ी की तलाशी ली। परमहंसाचार्य ने इसे भगवा का अपमान बताया। इस पर अधिकारियों ने हाथ जोड़कर उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे किसी कीमत पर पुलिस के साथ ताजमहल के अंदर जाने को तैयार नहीं हुए। परमहंसाचार्य ने दैनिक भास्कर से कहा कि अक्षय तृतीया से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत होगी। इससे अच्छा नहीं कोई मुहूर्त नहीं हो सकता। उन्होंने तेजोमहालय का भूमि पूजन और शुद्धिकरण करने का दावा भी किया। इसके लिए उन्होंने पूर्वी गेट से भगवा और ब्रह्मदंड के साथ प्रवेश करने की बात कही। इससे पहले भी परमहंसाचार्य ने भगवा कपड़ों की वजह से ताजमहल में प्रवेश नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था। जगदगुरु ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए वे हर संघर्ष को तैयार हैं। लोगों को ताजमहल का गलत इतिहास बताया गया है। इसके बाद आगरा में हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था और कई लोग साधु बनकर ताजमहल पहुंचे थे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |