Download App Now Register Now

ओडिशा सरकार ने अगले चार दिनों में राज्य में चक्रवात को देखते हाई अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली. ओडिशा सरकार ने अगले चार दिनों में राज्य में चक्रवात को देखते हाई अलर्ट जारी किया है और सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क रहने को कहा है। उधर तीन देशों की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लू से निपटने के लिए तैयारियों और आगामी मानसून सीजन को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। उधर, मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि चक्रवात की स्पष्ट तस्वीर अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, पांच मई तक सिस्टम डीप डिप्रेशन बन सकता है और छह मई को तूफान आने की संभावना है। श्रीलंका ने इस तूफान का नाम असानी रखा है। इसका अर्थ प्रकोप होता है। इसका असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। बीते कुछ सालों से ओडिशा को चक्रवातों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में प्री मानसून बौछारों से अभी भले ही गर्मी से मामूली राहत मिल गई हो, लेकिन मई के दूसरे और तीसरे हफ्ते में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मई के 8 मई के बाद भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पारा 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। बिहार में अचानक मौसम बदल गया है। गुरुवार सुबह पटना में बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पंजाब, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से प्रभावित हो रहे बिहार में तेज हवा के साथ बारिश का सिस्टम एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने इस मौसमी कारणों से 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |