Download App Now Register Now

आशीष मिश्रा पर आज तय नहीं हुए आरोप

लखीमपुर-खीरी. केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू पर आज आरोप तय होने थे, लेकिन सुनवाई 24 मई तक के लिए टाल दी गई है। आशीष के वकील ने डिस्चार्ज एप्लिकेशन देते हुए दलील दी कि मंत्री पुत्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को रिसीव करने जा रहे थे। यह महज एक दुर्घटना थी। इसे सोची समझी साजिश करार नहीं दिया जा सकता। इस पर किसान पक्ष के वकील मोहम्मद अमान ने आपत्ति दाखिल की। इसके बाद कोर्ट ने अगली डेट 24 मई तय की है। इससे पहले पेशी के लिए मोनू जब पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट में दाखिल हुआ तो वह लगातार अपनी मूंछों पर ताव देता नजर आया। बता दें, लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा में आशीष समेत 14 आरोपियों में से 13 आरोपी जिला जेल में बंद हैं। इसमें सिर्फ एक को जमानत मिल चुकी है। 3 जनवरी को कोर्ट में 5 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 10 फरवरी को आशीष को जमानत दी थी, जिसके बाद किसान पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट में यह बताया था कि उनका पक्ष सुने बिना ही हाईकोर्ट ने इस मामले पर फैसला दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 18 अप्रैल को अपना फैसला सुनाते हुए जमानत रद्द कर दी थी। तिकुनिया हिंसा का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र 24 अप्रैल 2022 से जेल में है। आशीष मिश्र ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोपों से अलग करने की अर्जी (डिस्चार्ज एप्लिकेशन) दी थी। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि उसके खिलाफ कार्रवाई का कोई आधार नहीं है। अदालती पत्रावली में ऐसे कोई सबूत नहीं हैं, जिनके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सके। इस पर अभियोजन को आपत्ति दाखिल करनी है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |