मुंबई. महाराष्ट्र में सत्ता पर काबिज महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) में तनाव बढ़ रहा है। गोंदिया जिला परिषद चुनाव में भाजपा और NCP के गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि दो-ढाई सालों में NCP ने हमारी पार्टी के कुछ सदस्यों को छीन लिया है। पटोले ने तंज कसा कि हम एसा दुश्मन चाहते हैं, जो खुले तौर पर दुश्मन हो। अगर वे हमारे बगल में रहकर पीठ में छुरा घोंपते हैं, तो उनसे सवाल पूछे जाएंगे। पार्टी आलाकमान से इस विषय पर चर्चा करेंगे। इसके बाद जो निर्णय लिया जाएगा उसे हम अमल में लाएंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.