Download App Now Register Now

कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने किया सरेंडर

जयपुर. धौलपुर के बाड़ी में डिस्कॉम के AEN हर्षदापति से मारपीट के मामले में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने बुधवार को जयपुर में सरेंडर कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे मलिंगा मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने गए थे। उसके बाद जयपुर कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के सामने सरेंडर करने के बाद मलिंगा ने कहा- मुख्यमंत्री के आदेश पर मैंने सरेंडर किया है। मलिंगा पहले CMR (चीफ मिनिस्टर रेजिडेंस) गए थे। उसके बाद जयपुर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। पुलिस मलिंगा को लेकर धौलपुर के लिए रवाना हो गई है। उन्हें धौलपुर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। उधर, उन्होंने कहा- DGP ने मुझे फंसाया है। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। कानून इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगा। मलिंगा ने मीडियोकर्मियों से कहा- सीएम के पास मैं गया था। उन्होंने कानूनी कार्रवाई में मदद करने के लिए कहा था। जयपुर कमिश्नर ने बताया कि धौलपुर में जांच अधिकारी के सामने मलिंगा को पेश किया जाएगा। मलिंगा ने कहा- DGP के कहने पर ही पुलिस ने गलत धाराएं मुझ पर लगाईं। DGP सजा नहीं दे सकता। कोर्ट सजा सुनाएगा। क्या हाथ-पैर तोड़ने में ही धारा 307 लग जाती है। घायल एईएन अपने ही बयान से बार-बार पलट रहा है। मैं फरार नहीं हुआ। मैं अपने आवास पर ही रह रहा था। यह था विवाद 28 मार्च को धौलपुर के बाड़ी में गिर्राज सिंह मलिंगा अपने साथियों के साथ एक्सईएन कार्यालय गए थे। आरोप है कि AEN के साथ मारपीट की थी। गंभीर घायल AEN को जयपुर के SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। AEN ने मलिंगा सहित अन्य के खिलाफ धारा 307 जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने अन्य 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें मलिंगा की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |