Download App Now Register Now

कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद पार्टी अब टॉप टू बॉटम बड़े बदलाव की तैयारी में

उदयपुर. कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद पार्टी अब टॉप टू बॉटम बड़े बदलाव की तैयारी में है। इस शिविर के बाद कांग्रेस एक परिवार एक टिकट फार्मूला को लागू करेगी। शुक्रवार को उदयपुर में चिंतन शिविर की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस राजस्थान प्रभारी और राष्ट्रीय महा सचिव अजय माकन ने उदयपुर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन के पैनल पर डिस्कशन हुए है। उन्होंने कहा कि आप चिंतन शिविर बाद बहुत बड़ा बदलाव संगठन में देखेंगे। माकन ने कहा कि हमारे डेमोक्रेसी के नए टूल आ गए हैं। हमारा सबसे छोटा यूनिट बूथ और उसके बाद सीधे ब्लॉक है। अब हम पोलिंग बूथ और ब्लॉक के बीच मंडल यूनिट बनांगे। 15 से 20 बूथ का एक मंडल होगा। पांच मंडल का एक ब्लॉक होगा। इस तरह संगठन का ढांचा होगा। इसके साथ ही कांग्रेस अपना इन साइड डिपार्टमेंट पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अलग से असेसमेंट विंग बनेगी जो नेताओं के कामकाज का आकलन करेगी। खराब काम वालों को हटाया जाएगा और अच्छे काम वालों को प्रमोट करेंगे। कांग्रेस में अब एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट और पद मिलेगा। अजय माकन ने कहा हमारे पैनल में यह चर्चा हुई है एक व्यक्ति एक पद के फार्मूला को लागू किया जाए। इसके तहत अब पार्टी में एक परिवार से एक ही व्यक्ति को ही टिकट देने पर चर्चा हुई है। जिसे भी टिकट दिया जाए उसने कम से कम 5 साल पार्टी में काम किया हो। सीधे टिकट नहीं दिया जाए। इसके अलावा पार्टी में लगातार किसी को 5 साल के बाद पद नहीं दिया जाए, कम से कम 3 साल का कूलिंग पीरियड रहे। तीन साल के गैप के बाद ही आगे कोई पद दिया जाए।शुक्रवार सुबह ट्रेन से पहुंचे राहुल गांधी का राजस्थानी अंदाज में उनका स्टेशन पर स्वागत हुआ। राहुल गांधी के साथ दिल्ली से कई बड़े नेता भी ट्रेन से ही आए हैं। सभी नेता बस से होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुए हैं। प्रियंका गांधी भी होटल पहुंच चुकी हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी उदयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। सीएम अशोक गहलोत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उन्हें रिसीव करने पहुंचे। यहां से वे ताज अरावली जाएंगी। 2 बजे सोनिया गांधी की स्पीच से चिंतन शिविर शुरू होगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |