Download App Now Register Now

सोहेल खान शादी के 24 साल बाद पत्नी सीमा से हो रहे अलग

मुंबई. बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान के भाई एक्टर-डायरेक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा शादी के 24 साल बाद तलाक ले रहे हैं। शुक्रवार को दोनों को मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों दोस्त की तरह नजर आए। BKC फैमिली कोर्ट में तलाक फाइल करने के बाद दोनों अपनी-अपनी कार में बैठे और घर के लिए रवाना हो गए। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने बताया, 'सोहेल खान और सीमा खान आज कोर्ट में मौजूद थे। दोनों ने तलाक फाइल किया है।' हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक इस बारे में किसी भी तरफ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। सोहेल और सीमा ने 1998 में भागकर शादी की थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं और फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई गई थीं। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल के मुताबिक, उन्हें सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। ये कपल शादी करना चाहता था, लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी। सीमा एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। शादी के पहले उनका नाम सीमा सचदेव था। उनके पिता अर्जुन सचदेव हैं। सीमा के भाई बंटी सचदेव कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट के फाउंडर हैं। परिवार के विरोध के चलते जिस दिन सोहेल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) रिलीज हुई उसी दिन दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। बाद में दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। इस कपल ने निकाह भी किया था। कपल के दो बेटे निर्वाण खान और योहान खान हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |