Download App Now Register Now

बर्तन के झगड़े में ढाई महीने के बच्चे की हत्या

अजमेर. अजमेर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज ढाई माह के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे की मौत पर मां ने अपनी सास और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है। आशंका जताई है कि सुबह बर्तन को लेकर हुए झगड़े में सास ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने अजमेर में मेडिकल बोर्ड से बच्चे का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। घटना अजमेर के डूमाड़ा गांव की है। जहां शुक्रवार शाम पुष्पेंद्र सैन की पत्नी पूजा अपने बेटे पंकज को आंगन में सुलाकर खाना बनाा रही थी। खाना बनाने के बाद करीब 5 बजे बाहर आई तो बच्चा मृत हालत में मिला। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा से पूछताछ की। उसमें पंकज का गला दबाकर मारने का आरोप सास नीता व देवरानी काजल पर लगाया। पूजा का आरोप था कि उसके व ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। कूछ दिन पहले वह घर छोड़कर भी चली गई। बाद में वापस आ गई। पूजा ने बताया कि दो माह से रोजाना लड़ाई झगडे़ चल रहे हैं। सास ने जायदाद से बेदखल कर दिया। शुक्रवार सुबह भी बर्तनों को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान सास ने धमकी दी कि पन्द्रह तारीख से पहले तुझे सूचना मिल जाएगी। पूरे मामले में मांगलियावास SHO दातारसिंह ने बताया कि पूजा की शिकायत पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच की जा रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |