Download App Now Register Now

मंत्री महेश जोशी के घर तलाशी

जयपुर. राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात जयपुर पहुंची। रोहित पर युवती से कई बार रेप का आरोप है। पुलिस टीम ने महेश जोशी के घर पर तलाशी ली, लेकिन रोहित वहां नहीं मिला।। यहां नौकर और मंत्री की बहू मिली। इधर, मंत्री महेश जोशी ने कहा कि पुलिस मुझसे संपर्क करेगी, तो मैं पूछताछ में सहयोग करूंगा। मंत्री के घर की तलाशी से पहले दिल्ली पुलिस ने जयपुर पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महेश जोशी के निजी आवास पर रविवार सुबह करीब 4 बजे तक सर्च ऑपरेशन चला। अब टीम महेश जोशी के सरकारी आवास को सर्च करेगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में जयपुर की युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने रोहित से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद है। रोहित के नहीं मिलने पर मंत्री के निजी आवास पर नोटिस चस्पा किया गया। नोटिस में रोहित को 18 मई दोपहर 1 बजे से पहले थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। 8 मई को जयपुर की युवती ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ रेप, कुकर्म मारपीट और धमकी जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने दिल्ली में अपने साथ हुए रेप और अननैचुरल सेक्स (कुकर्म) का दर्द बयां किया था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |