Download App Now Register Now

कांग्रेस गांधी जयंती से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही

जयपुर/उदयपुर. कांग्रेस गांधी जयंती से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। 2 अक्टूबर से यह यात्रा शुरू होगी। सभी युवा इस यात्रा में शामिल होंगे। सीनियर नेता सहयोग करेंगे। यह यात्रा देश में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए होगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर के समापन सत्र में रविवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उदयपुर नव संकल्प से नई एनर्जी मिली है। हम वापसी करेंगे। सोनिया ने कहा- दूसरे फेज में जिला लेवल पर जनजागरण अभियान शुरू होगा। यह 15 जून से शुरू होगा। सभी जिलों में यह यात्रा होगी। उन्होंने कहा- नव संकल्प में लिए गए फैसलों को लागू किया जाएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में नव संकल्प के फैसले लागू होंगे। उदयपुर डिस्कलेरेशन में लिए गए फैसलों को लोकसभा चुनाव से ही लागू किया जाएगा। कांग्रेस वर्किंग समिति का एडवाइजरी ग्रुप बनेगा जो समय-समय पर बैठकें करके सुझाव देगा। कांग्रेस चिंतन शिविर में तीन दिन के मंथन के बाद तय हुए उदयपुर डिक्लेरेशन के आधार पर कांग्रेस अब आगे बढ़ेगी। सोशल इंजीनियरिंग से लेकर पार्टी में कामकाज का तरीका भी इसी के आधार पर तय होगा। मुख्य फोकस संगठन को मजबूत करके चुनावी जीत का है। कांग्रेस को पांच राज्यों के चुनावों के साथ सबसे बड़ी चिंता 2024 के लोकसभा चुनाव की है, उसके हिसाब से क्विक रिस्पॉन्स वाले फैसले लेकर काम शुरू होगा। उदयपुर डिक्लेरेशन कांग्रेस को नए सिरे से खड़े होने का आधार बनाया जाएगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |