Download App Now Register Now

गावस्कर के बिगड़े बोल, कहा-शिमरन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है

नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर और IPLमें कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर फिर अपनी टिप्पणी के कारण विवादों में फंस गए हैं। अब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की पत्नी को लेकर कमेंट किया है। जिसके बाद गावस्कर की आलोचना हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें IPL की कमेंट्री पैनल से भी हटाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को IPLमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था। राजस्थान रॉयल्स को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी थी। हेटमायर जब बल्लेबाजी करने आए तो राजस्थान को 52 गेंद पर 75 रन की जरूरत थी। हेटमायर हाल ही में पिता बने हैं। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए IPL के बीच में ही अपने देश लौट गए थे। जिसकी वजह से वह कुछ मैचों में राजस्थान की ओर से नहीं खेल पाए। अब बच्चे के जन्म के बाद वह लौट आए हैं और उन्हें चेन्नई के खिलाफ राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। गावस्कर ने हेटमायर के पिता बनने पर ही चुटकी लेते हुए कमेंट्री के दौरान उनकी वाइफ और उनको लेकर कमेंट किया। उन्होंने कहा, 'शिमरन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर अब राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे?' उनकी इस टिप्पणी के बाद आलोचना की जा रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |