Download App Now Register Now

मुसलमान होने के शक में जैन बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

रतलाम. रतलाम जिले की सबसे बुजुर्ग सरपंच पिस्ताबाई चत्तर (86) के बड़े बेटे भंवरलाल जैन (65) की BJP नेता ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग को मुसलमान होने के शक में मार डाला गया। मरने वाला शख्स एक अन्य BJP नेता का भाई था। सरपंच का पूरा परिवार 15 मई को भेरूजी पूजा करने चित्तौड़गढ़ गया था। 16 मई को पूजा-पाठ के बाद भंवरलाल लापता हो गए। गुरुवार को उनका शव मनासा (नीमच) में पुलिस थाने से आधा किमी दूर रामपुरा रोड पर मिला था। अब भंवरलाल को पीटने का VIDEO सामने आया है। नीमच पुलिस ने आरोपी दिनेश कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। मनासा में जब उसका घर गिराने बुलडोजर भेजा गया तब वह सामने आया। बुजुर्ग को पीटने वाला BJP नेता दिनेश कुशवाहा है। VIDEO में वह भंवरलाल से आधारकार्ड दिखाने का कहकर बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहा है। दिनेश ने नाम-पता पूछा तो मानसिक रूप से कमजोर भंवरलाल के मुंह से मोहम्मद निकला। यह सुनकर दिनेश टूट पड़ा। उसने आधारकार्ड मांगा और भंवरलाल को लगातार चांटे मारे। पुलिस ने मनासा (रतलाम) के दिनेश कुशवाहा पर FIR दर्ज कर ली है। दिनेश भाजपा युवा मोर्चा और नगर इकाई में पदाधिकारी रहा है। उसकी पत्नी मनासा नगर परिषद में वार्ड नंबर 3 से भाजपा की पार्षद रही है। सिरसा (रतलाम) की सरपंच पिस्ताबाई के तीन पुत्र है- भंवरलाल, अशोक और राजेश चत्तर। अशोक चत्तर मंडी में तुलावटी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, जबकि राजेश समाजसेवा में सक्रिय होकर सरपंच प्रतिनिधि हैं। सबसे बड़े बेटे भंवरलाल दिमागी रूप से अस्वस्थ थे। इसी वजह से उनकी शादी नहीं हुई थी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |