Download App Now Register Now

143 की स्पीड से गेंद मयंक की पसलियों पर लगी

मुंबई. IPL 2022 सीजन का आखिरी लीग मुकाबला रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। पंजाब की पारी का छठा ओवर करने जम्मू एक्सप्रेस उमरान मलिक आए। उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शाहरुख खान को आउट कर दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल उतरे मयंक के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने 143.2/kmph की रफ्तार से गेंद डाली। यह गेंद मयंक की पसलियों पर लगी। गेंद मयंक के शरीर के अंदर की तरफ आई, जिसे देखकर उन्हें संभलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिला। उमरान की गति मयंक को भारी पड़ी। चोट इतनी भीषण थी कि मयंक लगभग 10 से 15 मिनट तक मैदान पर लेटे रह गए। PBKS के फिजियो दौड़ते हुए फील्ड में आए और थोड़े वक्त के लिए मैदान में सन्नाटा पसर गया। दर्द से कराहते मयंक को तमाम खिलाड़ी घेरकर खड़े हो गए। खिलाड़ियों के चेहरों पर चिंता का भाव था। सनराइजर्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मयंक के स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद दिखे। जब उमरान SRH के लिए बल्लेबाजी करने आए, तो मयंक को उमरान के खिलाफ स्लेजिंग करते हुए देखा गया था। इधर उमरान बल्लेबाजी के लिए क्रीज की ओर जा रहे थे और उधर मयंक पीछे-पीछे चलते हुए उन्हें कुछ कह रहे थे। उमरान जब बल्लेबाजी के लिए तेजी से जाने लगे, तो मयंक उनके पीछे-पीछे अपनी बात रखते हुए दौड़ने लगे। मयंक की ऐसी हरकत पर उमरान ने उस वक्त कोई जवाब नहीं दिया। बदले में गेंदबाजी के दौरान उमरान ने मयंक के सामने गेंद को शॉर्ट रखा और उसे एंगल के साथ अंदर की तरफ लाया। परिणाम हुआ कि बॉल मयंक की पसलियों पर लग गई। उमरान ने पहले कहा था कि मुझे स्पीड के दम पर बल्लेबाजों को हिट करने में मजा आता है। आज उनकी स्पीड का कहर लाइव मैच में देखने को मिला।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |