Download App Now Register Now

CAA प्रोटेस्ट में पुलिस पर बंदूक तानने वाले का स्वागत

नई दिल्ली. दिल्ली में एंटी CAA प्रोटेस्ट के दौरान हुई हिंसा में पुलिस पर बंदूक तानने के आरोपी शाहरुख पठान को सोमवार को पैरोल मिली। वह बीमार पिता को देखने 4 घंटे के लिए घर पहुंचा था। इस दौरान पड़ोसियों ने उसके समर्थन में जुलूस निकाला। पुलिस भी मौजूद थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख के घर के पास जुटी भीड़ उसका पीछा करते और समर्थन में नारेबाजी करते दिखाई दे रही है। वहीं, कई लोग उससे हाथ मिलाने की भी कोशिश करते हैं। दिल्ली पुलिस ने भी इस वीडियो की पुष्टि की है। घर जाने के दौरान शाहरुख के पड़ोसियों ने उसका जमकर स्वागत किया। शाहरुख पठान पर आरोप है कि उसने दिल्ली में 24 फरवरी 2020 को हिंसा के दौरान हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया को मारने के इरादे से उन पर पिस्तौल तान दी थी। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पठान फरार हो गया था। उसे 3 मार्च 2020 को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। शाहरुख के वकीलों ने कोर्ट में दलील दी थी कि मार्च में उसे एक दिन के लिए पैरोल दी गई थी। तब उसके पिता की सर्जरी होनी थी। हालांकि, शाहरुख का कहना था कि सर्जरी के लिए भर्ती होने की वजह से वह उस समय अपने पिता से नहीं मिल सका। दिल्ली में एंटी CAA प्रोटेस्ट के दौरान 3 दिन तक हिंसा हुई थी। इसमें 50 लोग मारे गए थे, जबकि 200 लोग घायल हुए थे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |