Download App Now Register Now

देश में इस साल 103% बारिश की उम्मीद

चंडीगढ़. इस बार देश में पिछली बार से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस बार जून से सितंबर तक देश में 103% बारिश की उम्मीद जताई है। विभाग ने महीनेभर पहले देश में 99% बारिश का अनुमान लगाया था। जून में पंजाब में भी मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान सामान्य और सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। जून से सितंबर तक राज्य में औसत बारिश 467 mm होती है। अगर पिछले साल की बात करें तो यहां 436 mm बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मानसून के दौरान देश में सामान्य दीर्घावधि औसत बारिश 87 सेमी होती है। दीर्घावधि औसत के 96 से 104% बारिश को सामान्य माना जाता है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ला-नीना परिस्थितियां पूरे मानसून के दौरान बनी रहने की उम्मीद है, इसलिए बारिश में इजाफे का अनुमान है। ला-नीना का अर्थ प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर होने वाले बदलावों से है। इसका दुनियाभर में मौसम पर प्रभाव पड़ता है। अल नीनो की वजह से तापमान गर्म होता है और ला नीना के कारण ठंडा। इस बार मानसून तीन दिन पहले केरल पहुंचा है। अगर पंजाब की बात करें तो यहां लू का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां मानसून 30 जून से पहले दस्तक दे सकता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |