मुंबई. शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली लो कॉस्ट एयरलाइन 'अकासा एयर' 7 अगस्त को लॉन्च होगी। एयरलाइन ने आज यानी 22 जुलाई से टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। अकासा की फ्लाइट फिलहाल मुंबई-अहमदाबाद और बेंगलुरु-कोच्चि रूट पर ऑपरेट होगी। फ्लाइट का न्यूनतम किराया 3282 रुपए है। अकासा लो कॉस्ट एयरलाइन है, जो स्पाइसजेट, इंडिगो, गो फर्स्ट जैसी कंपनीज को सीधी टक्कर देगी। एयरलाइन के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विनय दुबे ने कहा, 'हम टिकट की सेल शुरू होने से बेहद उत्साहित हैं। अकासा एयर बुधवार को छोड़कर हर दिन मुंबई और अहमदाबाद के बीच ऑपरेट होगी। मुंबई से इसके डिपार्चर का टाइम सुबह 10:05 बजे है। इसी तरह, अहमदाबाद से वापसी की उड़ान बुधवार को छोड़कर हर दिन दोपहर 12:05 बजे रहेगी। मुंबई से फ्लाइट का टिकट 4,314 रुपए से शुरू होता है, जबकि अहमदाबाद से फ्लाइट का टिकट 3,906 रुपए से शुरू होता है। मुंबई से अहमदाबाद की दूसरी फ्लाई दोपहर 02:05 बजे उड़ान भरेगी। अहमदाबाद से वापसी की उड़ान शाम 4:05 बजे होगी। इस फ्लाइट के लिए मुंबई से से टिकट 3,948 रुपए से शुरू होता है, जबकि अहमदाबाद से फ्लाइट का टिकट 5,008 रुपए से शुरू होता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.