Download App Now Register Now

तिहाड़ में बंद लॉरेंस को शार्पशूटर की कॉल

चंडीगढ़. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद शार्पशूटर ने तिहाड़ जेल में बैठे मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस को कॉल किया। इसकी डेढ़ मिनट की कॉल सामने आई है। जिसमें शूटर लॉरेंस को फोन कर कहता है कि ज्ञानी चढ़ाता गड्‌डी, मूसेवाला मारता। शूटर लॉरेंस को मिशन कामयाब होने की जानकारी देते हुए बधाई भी देता है। इस कॉल के बाद पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को मोहाली में गैंगस्टर लॉरेंस का वॉयस सैंपल लिया है। जिसके जरिए उसकी आवाज को इस रिकॉर्डिंग से मैच कराया जाएगा। दैनिक भास्कर इस रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता। बातचीत की शुरूआत में शूटर ने लॉरेंस को फोन मिलाया। जिसमें सामने से पहले किसी दूसरे ने फोन उठाया। शूटर ने कहा कि बात हो सकती है, बहुत जरूरी है। इसके बाद कुछ देर फोन होल्ड पर रहा। शूटर ने लॉरेंस का नाम नहीं लिया। हालांकि बातचीत में कनाडा बैठे लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम जरूर लिया गया है। लॉरेंस से बात होने के इंतजार में शूटर ने साथी को कहा कि स्पीकर ऑन कर गोल्डी को फोन लगाना। इतनी देर में लॉरेंस लाइन पर आ गया। पंजाब और दिल्ली पुलिस दावा कर चुकी है कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल में बैठकर पूरी साजिश रची। जिसे गोल्डी बराड़ के जरिए अंजाम दिलवाया। लॉरेंस ही हत्या का मास्टरमाइंड है। वह तिहाड़ जेल में मोबाइल यूज कर रहा था। इसके पीछे लॉरेंस के कॉलेज फ्रैंड विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल को कारण बताया जा रहा है। जिसे बंबीहा गैंग ने मारा था। इसमें मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत का नाम आया था। लॉरेंस को शक था कि मूसेवाला अप्रत्यक्ष तरीके से इस हत्या से जुड़ा हुआ है। वहीं लॉरेंस मूसेवाला के गीतों से भी चिढ़ता था। उसे शक था कि मूसेवाला गीतों के जरिए लॉरेंस गैंग को चैलेंज करता है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 शार्पशूटर्स ने यह कत्ल किया था। इनमें 3 प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा का पंजाब पुलिस ने 2 दिन पहले अमृतसर में एनकाउंटर कर दिया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |