Download App Now Register Now

पूनिया बोले-केंद्रीय योजनाओं का झूठा क्रेडिट ले रहे CM

जयपुर. BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- केन्द्र सरकार की ऐसी जितनी भी योजनाएं हैं, जिन्हें लोगों के कल्याण के लिए धरातल पर उतारना चाहिए था। उनमें CM गहलोत और राजस्थान की कांग्रेस सरकार क्रेडिट लेने का काम करती है। ‘मैं कई बार कहता हूँ जब लोग पूछते हैं ऐसा कैसे महसूस हुआ। आपने फ्री वैक्सीन का फोटो देखा होगा। मैं जब अपनी डोज लगवाने गया, तो मुझे ताज्जुब हुआ कि जिस जगह PM नरेन्द्र मोदी की फोटो होनी चाहिए थी, वहां मुस्कुराते हुए गहलोत साहब चिपके हुए थे। जबकि उनका कोई लेना-देना नहीं। खजाना मोदी जी का, विजन मोदी जी का, माल मोदी जी का, परोसने का काम करके (गहलोत) कह रहे हैं खाए जाओ मेरा ही है। यानी अपनी भूमिका अपने आप बदल ली। सहकारी संघवाद में ऐसा नहीं होता है। देश के प्रधानमंत्री की अपनी गरिमा और सम्मान है। लेकिन ये सम्मान यहां के मुख्यमंत्री और यहां की सरकार ने गिराया है। राजनीतिक भेदभाव की पराकाष्ठा है। पूनिया ने कहा-कोविड वैक्सीन के फोटोग्राफ्स और बैनर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी फोटो लगाकर वाहवाही लूटना चाह रहे हैं। जबकि यह केन्द्र सरकार की ओर से लोगों को फ्री दी जा रही है। केन्द्र की स्कीम्स पर भी गहलोत प्रदेश में अपनी फोटो लगाकर झूठा क्रेडिट ले रहे हैं। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के सुंदर सिंह भण्डारी ऑडिटोरियम में प्रदेशभर से आए पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों की वर्कशॉप में पूनिया ने यह बात कही। पूनिया ने CM गहलोत पर राजनीतिक भेदभाव के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा- पंचायतीराज में सब जगह पर बीडीओ नहीं है। अगर कहीं है तो बिल्कुल विपरीत काम करता है। प्रताड़ित भी करता है। अपमान भी करता है। उपहास भी करता है। ऐसी सारी परिस्थितियां हमारे पंचायतीराज के जनप्रतिनिधियों के साथ होती है। दुर्भाग्य यह है कि लोकतंत्र और सहकारी संघवाद की बात अशोक गहलोत करते हैं, वो दिल्ली बाद में जाएं, पहले पंचायतीराज का सम्मान करना तो सीखें। निष्पक्ष तरीके से किसी भी योजना को लागू करने वाली सबसे बड़ी एजेंसी से भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |