Download App Now Register Now

अफ्रीकी देश कांगो में तैनात सीमा सुरक्षा बल के दो भारतीय जवान हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद

सीकर. संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अफ्रीकी देश कांगो में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो भारतीय जवान हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद हो गए। दोनों जवान राजस्थान के हैं। इनमें से एक जवान सीकर के हेड कॉन्स्टेबल शीशुपाल थे। शिशुपाल की शहादत से 5 मिनट पहले का एक VIDEO सामने आया है। VIDEO में शिशुपाल कैंप के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हैंड ग्रेनेड फेंकते नजर आ रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद जवानों की बातचीत से जाहिर हो रहा है कि उनका गोला-बारूद, गोलियां खत्म होती जा रही थी। शांति सेना में महिला जवान भी शामिल थीं। छत्तीसगढ़ में तैनात BSF कमांडो कुलदीप सिंह गने ने यह VIDEO शेयर किया था। कुलदीप लक्ष्मणगढ़ के बगड़ियों का बास गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर सिंगोदड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कांगो में कैंप से ही शिशुपाल ने मोर्चा संभाल रखा था। यह VIDEO शहादत के 5 मिनट पहले का है, जहां संघर्ष करते हुए शिशुपाल शहीद हो गए। शिशुपाल के भाई मदन सिंह ने बताया कि अब उनके पार्थिव शरीर का कांगो से आने का इंतजार कर रहे हैं। मदन सिंह खुद BSF में डिप्टी कमांडेंट हैं और फिलहाल जैसलमेर में पोस्टेड हैं। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई मंगलवार को कांगो के गोमा में प्रदर्शन हिंसक हो गया। स्थानीय लोगों की हिंसक भीड़ ने यूएन शांति मिशन सेना के कैंप पर धावा बोल दिया। भीड़ ने जवानों के हथियार छीन लिए और हमला कर दिया। इस झड़प में हेड कॉन्स्टेबल शिशुपाल सिंह और गुढ़ामलानी (बाड़मेर) के जवान सांवलाराम विश्नोई शहीद हो गए। शिशुपाल मई 2022 में शांति सेना में शामिल होकर भारत से कांगो गए थे। मदन सिंह ने बताया कि शिशुपाल का जन्म 10 जून 1977 को हुआ था। 19 अक्टूबर 1994 में खेल कोटे से उसका चयन BSF में हुआ था। उन्होंने बतौर सिपाही BSF जॉइन की थी। वर्तमान में शिशुपाल मेघालय में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। करीब ढाई महीने पहले ही कांगो जाने से पहले वे गांव आकर गए थे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |