Download App Now Register Now

असम के जोरहाट से कोलकाता जा रहा इंडिगो का विमान रनवे पर फिसल गया

असम के जोरहाट से कोलकाता जा रहा इंडिगो का विमान रनवे पर फिसल गया। विमान रनवे से उतरकर मैदान में चला गया और उसके पहिए कीचड़ में फंस गए। विमान में सवार सभी 98 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना गुरुवार दोपहर 2.20 बजे की है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट 6E757 रनवे से फिसली थी। इसके चलते पहले इसे डिले किया गया फिर रात 8.15 बजे फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया है। एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों ने माना है कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। AAI और इंडिगो इस घटना की जांच कराएंगे। गुरुवार को ही मुंबई से गुजरात के कांडला जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान की वापस मुंबई में कॉशन लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। पिछले 40 दिन में स्पाइसजेट के विमान में उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लैंडिंग कराने का यह 9वां मामला था। DGCA के अधिकारी ने कहा कि इसकी जांच शुरू कर दी गई। एक दिन पहले ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट के 50% उड़ानों पर दो महीने के लिए रोक लगा दी थी। इस दौरान DGCA स्पाइसजेट की उड़ानों पर खास निगरानी करेगा। स्पाइसजेट ने कहा था कि DGCA के आदेश से उड़ान परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ऑफ सीजन होने से उड़ानों की संख्या पहले ही कम की जा चुकी हैं। हाल ही में सरकार ने भी राज्यसभा में जवाब देते हुए बताया कि DGCA ने स्पाइसजेट के विमानों की स्पॉट चेकिंग की थी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वीके सिंह ने बताया कि DGCA ने 9 जुलाई से 13 जुलाई के बीच 48 स्पाइसजेट विमानों पर 53 स्पॉट चेक किए और इसमें कोई बड़ा सुरक्षा उल्लंघन नहीं पाया गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |