Download App Now Register Now

महाराष्ट्र के राज्यपाल की विवादित टिप्पणी पर विवाद शुरू

मुंबई. महाराष्ट्र के राज्यपाल की विवादित टिप्पणी पर विवाद शुरू हो गया है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही बयान से नाराज हैं। दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई को आर्थिक राजधानी होने का क्रेडिट गुजरातियों और राजस्थानियों को दिया। मुंबई में एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा, "कभी-कभी मैं यहां के लोगों से कहता हूं कि महाराष्ट्र से, विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।" राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस बयान की विपक्ष ने आलोचना की है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित मुख्यमंत्री होते ही मराठियों और छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान शुरू हुआ।। स्वाभिमान और अपमान के मुद्दे पर अलग हुआ गुट अगर इस पर चुप बैठता है तो शिवसेना का नाम न लें। कम से कम CM शिंदे इसका विरोध तो करें। ये मेहनती मराठी लोगों का अपमान है। राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल का बयान आहत करने वाला और निंदनीय है। राज्य के लोगों ने अपनी मेहनत से महाराष्ट्र बनाने के लिए पसीना, खून बहाया है। 5 लोगों ने बलिदान दिया और कई को जेल हुई। राज्यपाल को इतिहास की जानकारी नहीं है। सीएम एकनाथ शिंदे इसकी निंदा करें और केंद्र से राज्यपाल को हटाने की मांग करें। यह सावित्रीबाई फुले और शिवाजी का अपमान है। इससे सारा महाराष्ट्र क्रोधित है। वहीं, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह बयान महाराष्ट्र के मेहनती लोगों का अपमान है। मराठी लोगों ने दिन रात मेहनत करके देश में महाराष्ट्र राज्य को आगे किया। राज्यपाल को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। वरना, हम उन्हें बदलने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि CM और डिप्टी CM क्या इससे सहमत हैं? शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा है कि वो राज्यपाल के खिलाफ केंद्र सरकार में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल का बयान राज्य का अपमान है। राज्यपाल एक संवैधानिक पद है, इसलिए केंद्र को निर्देश देना चाहिए कि कोश्यारी की ओर से इस तरह के बयान नहीं आएंगे। मुंबई के निर्माण में हर समुदाय की हिस्सेदारी है। इसमें मराठी लोगों की भी बड़ी हिस्सेदारी है। मुंबई के औद्योगिक विकास में पारसी समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी | IND vs NZ Final Live Score: चैंपियन बनने के लिए भारत को बनाने होंगे 252 रन, कुलदीप और वरुण ने दो-दो विकेट झटके | भारत की जीत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले देशभर में दुआओं का दौर | अजमेर में युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप: तांत्रिक क्रिया के नाम पर लाखों रुपये ठगे, धमकी देकर डराया | डोटासरा का बेनीवाल पर पलटवार,बोले-खींवसर में नशा बढ़ रहा:हनुमान उस पर ध्यान दें; विधानसभा में मेरा रैवेया दूसरा तय नहीं करेगा |