Download App Now Register Now

NTR की बेटी ने किया सुसाइड

हैदराबाद. तेलुगुदेशम पार्टी TDP के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव (NTR) की बेटी उमा माहेश्वरी ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। वे 52 साल की थीं। उनका शव हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में उनके घर पर पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ओस्मामनिया हॉस्पिटल भेज दिया है। खबर मिलते ही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश तुरंत उमा के घर पहुंचे। उमा चंद्रबाबू की साली थीं। चंद्रबाबू की शादी NTR की एक अन्य बेटी नारा भुवनेश्वरी से हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमा माहेश्वरी कुछ बीमारियों से जूझ रही थीं। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को वह अपने बेडरूम में पंखे से लटकी मिलीं। पुलिस को आशंका है कि खराब सेहत के कारण ही वे डिप्रेशन में चली गईं थीं। इसी वजह से उन्होंने सुसाइड किया। NTR ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की स्थापना की थी। उन्होंने तेलुगु लोगों के आत्मसम्मान का नारा दिया था। 9 महीने के भीतर ही चुनाव हुए थे और NTR की पार्टी सत्ता में आई थी। तब अविभाजित आंध्र में कांग्रेस शासन खत्म हुआ था। NTR की 1996 में 72 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। यह घटना उनकी पार्टी में विद्रोह के कुछ महीनों बाद हुई थी। यह विद्रोह उनके दामाद चंद्रबाबू नायडू ने ही किया था और NTR से शक्तियां छीन ली थीं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई |