Download App Now Register Now

रतलाम में पेट्रोल पंप के बाहर महिला को ट्रक ने कुचला

जावरा. होनी को कौन टाल सकता है। ऐसा ही कुछ रतलाम में हुआ। पेट्रोल पंप के बाहर पत्नी, पति का इंतजार कर रही थी, तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ड्राइवर ने तेजी से रिवर्स लिया और ट्रक लेकर भाग निकला। यदि कुछ सेकेंड और महिला ट्रक के नीचे रहती तो उसकी जान जा सकती थी, लेकिन उसकी सांसें चल रहीं थी। फिलहाल वह मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती है। आईए थाना के जांच अधिकारी कमलेश सीनम ने बताया कि आकतवासा के रहने वाले जवाहरलाल रायकवार पत्नी शांतिबाई के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे। जावरा के रतलाम नाका पर पेट्रोल पंप पर रुके। जवाहरलाल पेट्रोल भरवाने पंप पर गया और शांतिबाई बाहर खड़ी होकर इंतजार करने लगी। तभी दूसरी तरफ से झारखंड पासिंग एक ट्रक आया। ट्रक ने पहले महिला को टक्कर मारी, फिर कुछ दूर तक उसे घसीटते हुए ले गया। जब ड्राइवर को इस बात का आभास हुआ तो उसने रिवर्स लिया और भाग गया। महिला के भतीजे जितेंद्र रायकवार की रिपोर्ट पर ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है। घटना का VIDEO देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |