Download App Now Register Now

कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो गए

हिसार. कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्‌डा, हरियाणा के CM मनोहर लाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष OP धनखड़ की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। कुलदीप भाजपा मुख्यालय में रेणुका बिश्नोई के साथ पहुंचे थे। दोनों ने पार्टी की सदस्यता ली है। इस मौके पर हरियाणा CM मनोहर लाल ने कहा कि मैं दोनों का स्वागत करता हूं। हरियाणा के विकास में कुलदीप बिश्नोई ने सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने पहले ही इच्छा जताई थी कि मिलकर चलना चाहिए। हमारी पार्टियों ने चुनाव इक्ट्‌ठा लड़ा था। उम्मीद है कि अब कुलदीप हमारे साथ मिलकर भाजपा का विकास करेंगे। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कुलदीप ने जब पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई तो मैंने पूछा कि कोई शर्त है तो कुलदीप ने कोई शर्त नहीं रखी। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि पार्टी को इनके आने से मजबूती मिलेगी। कांग्रेस में दो दो प्रदेशाध्यक्ष को काम नहीं करने दिया गया। जिसकी वजह से बहुत सारे नेताओं की अंतरात्मा कांग्रेस में जगेगी। कुलदीप ने कहा कि तीन साल हमारा गठबंधन रहा। अंत में आकर मतभेद हुए, परंतु मनभेद नहीं हुए। इसका परिणाम है कि आज पुनः इनका आशीर्वाद लेने आया। पहली बार जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने वाले थे तो हमने सभी ने काम किया। हरियाणा और राजस्थान में बूथ लेवल पर काम किया। जब मैने दोबारा भाजपा जॉइन करने की बात कही तो एक भी कार्यकर्ता ने विरोध नहीं किया। हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |