Download App Now Register Now

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस राजस्थान में बड़ा विरोध प्रदर्शन

जयपुर. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस राजस्थान में बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। अलग-अलग जिलों में नेता नए-नए तरीकों से विरोध जता रहे हैं। राजस्थान से बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन में भी शामिल होने पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया गया है। जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कई मंत्रियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सिविल लाइंस में धरना दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि लाठी का जवाब लाठी होगी। राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर, उदयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में प्रदर्शन हुए हैं। कई स्थानों पर पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई है। उदयपुर में कलक्ट्रेट पर कांग्रेस के जबरदस्त प्रदर्शन के बीच पुलिस के साथ नेताओं की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कांग्रेसी नेताओं को बसों में भरकर ले गई। सबसे पहले सुबह करीब 11 बजे देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को हिरासत में लिया गया। उसके बाद दूसरे नेताओं को हिरासत में लेकर कलक्ट्रेट से 2 किलोमीटर दूर यूआईटी सर्किल और आसपास के इलाकों में छोड़ दिया गया। इससे पहले नेताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। कांग्रेस की कई कांग्रेस महिला नेता भी सड़क पर लेट गईं। इन्हें पुलिस को उठाकर ले जाना पड़ा। राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस ने सांकेतिक राजभवन का घेराव रखा है। सिविल लाइंस फाटक के बाहर कांग्रेस नेता विरोध सभा कर रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी प्रतापसिंह खाचरियावास सहित प्रमुख नेता मौजूद हैं। तेज बारिश के बीच सभा करते कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan Assembly: 'गरीब बस्तियों में रहने वाला 1 करोड़ कहां से लाएगा', स्पीकर बोले- सरकार को राहत देने वाली योजना लानी चाहिए | Jaipur News: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति | Sikar Court Fire: सीकर कोर्ट परिसर के सभागार में लगी भीषण आग, फर्नीचर सहित सामान जलकर हुआ राख | हरियाणा में बजा BJP डंका: 10 में से 9 निगमों में भाजपा की जीत, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी; कांग्रेस पीछे | UP: 'वो बेवफा... उसे अपनी सुंदरता पर घमंड', गर्लफ्रेंड का गला काटकर सहेली को किया फोन; सिरफिरे ने कही ये बात | Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी | IND vs NZ Final Live Score: चैंपियन बनने के लिए भारत को बनाने होंगे 252 रन, कुलदीप और वरुण ने दो-दो विकेट झटके | भारत की जीत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले देशभर में दुआओं का दौर | अजमेर में युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप: तांत्रिक क्रिया के नाम पर लाखों रुपये ठगे, धमकी देकर डराया | डोटासरा का बेनीवाल पर पलटवार,बोले-खींवसर में नशा बढ़ रहा:हनुमान उस पर ध्यान दें; विधानसभा में मेरा रैवेया दूसरा तय नहीं करेगा |