Download App Now Register Now

राजस्थान में 20 दिन के अंदर एक और संत ने सुसाइड

रानीवाड़ा (जालोर). राजस्थान में 20 दिन के अंदर एक और संत ने सुसाइड कर लिया। भाजपा विधायक पर आश्रम का रास्ता बंद करने का आरोप लगाकर संत ने अपने आश्रम में ही लगे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने शव को पेड़ से उतारना चाहा, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण वह ऐसा नहीं कर सकते। आश्रम के साधु और ग्रामीण मांग कर रहे थे कि संत का सुसाइड नोट सार्वजनिक किया जाए। करीब 28 घंटे बाद प्रशासन ने जब उनकी शर्त मांगी तब वे शव को उतार पाए। मामला, जालोर जिले के राजपुरा गांव का है। यहां हनुमान आश्रम के साधु रविनाथ महाराज (60) ने गुरुवार देर रात आश्रम में सुसाइड कर लिया था। शव शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे उतारा गया। इससे पहले शुक्रवार रात को करीब आठ बजे भीनमाल से भाजपा विधायक पूराराम चौधरी सहित तीन लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने व धमकाने का मामला दर्ज किया गया। आश्रम और सुंधा माता सड़क के बीच भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी की 20 बीघा जमीन है। इस जगह विधायक चौधरी का रिजॉर्ट प्रस्तावित है। जमीन करोड़ों की बताई जा रही है। यदि जमीन की चारदीवारी बनाई जाती है तो सड़क से आश्रम जाने का रास्ता बंद हो जाता है। पिछले दो दिनों से इस जमीन की पैमाइश करवाई जा रही थी। बताया जा रहा है रास्ता बंद होने व विधायक की दादागिरी से परेशान संत रविनाथ ने सुसाइड कर लिया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Parliament Session Live: 'वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे, इस पर चर्चा होनी चाहिए', लोकसभा में बोले राहुल गांधी | IND vs NZ Final Live Score: चैंपियन बनने के लिए भारत को बनाने होंगे 252 रन, कुलदीप और वरुण ने दो-दो विकेट झटके | भारत की जीत के लिए अजमेर दरगाह में दुआ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले देशभर में दुआओं का दौर | अजमेर में युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप: तांत्रिक क्रिया के नाम पर लाखों रुपये ठगे, धमकी देकर डराया | डोटासरा का बेनीवाल पर पलटवार,बोले-खींवसर में नशा बढ़ रहा:हनुमान उस पर ध्यान दें; विधानसभा में मेरा रैवेया दूसरा तय नहीं करेगा | जयपुर में युवकों ने दोस्त को ही लूटा:खाते से ऑनलाइन रुपए निकाल लिए, पुलिस ने सभी दोस्तों को किया गिरफ्तार | महिला दिवस; रोडवेज व सिटी बसों में 8 मार्च को महिलाओं को फ्री यात्रा | तमिलनाडु CM के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री:शेखावत ने कहा पॉलिटिकल माइलेज लेने के लिए कुछ लोग ऐसा करते | Rajasthan News: सहायक आचार्य साक्षात्कार के लिए 398 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से सफल घोषित, RPSC ने जारी किया रिजल्ट | प्रधानमंत्री ने किया पशु संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन |