Download App Now Register Now

ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही मिनट से भारतीय डिफेंस को दबाव में रखा

नई दिल्ली. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेंस हॉकी फाइनल मुकाबला चल रहा है। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-0 से आगे है। भारतीय डिफेंडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के दो पेनल्टी कॉर्नर नाकाम करने में सफलता हासिल की, लेकिन तीसरे प्रयास में ऑस्ट्रेलिया ने गोल कर दिया। ब्लैक गोवर्स ने 9वें मिनट में अपनी टीम का खाता खोला। नेथन एपहार्मस ने 14वें मिनट में फील्ड गोल कर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को दोगुना कर दिया। डीप डिफेंडिंग में भारतीय खिलाड़ी गलतियां कर रहे हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को पहले 10 मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिल चुके हैं। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंची है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ के फाइनल में पहुंची थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को गोल्ड मेडल के मैच में हराया था। मनप्रीत सिंह की अगुआई में अब तक भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है। टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था। तीसरा मैच भारत ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से जीता था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया। टीम इंडिया अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर रही थी। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |