Download App Now Register Now

नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

पटना. बिहार में 5 साल बाद फिर महागठबंधन की सरकार बन रही है। राजद-कांग्रेस समेत 7 पार्टियों के सहयोग से बुधवार को राजभवन में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी डिप्टी सीएम बनेंगे। अभी यही दोनों शपथ लेंगे। मंत्रियों का शपथ बाद में होगा। सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले में RJD को 16 मंत्री पद मिले हैं, जबकि JDU के खाते में 13 और कांग्रेस के 4 विधायक मंत्री बन सकेंगे। 12 विधायकों वाली CPI(ML) ने सरकार में शामिल होने पर अभी कोई फैसला नहीं किया है। पटना में बेटे तेजस्वी राजनीति की बिसात पर लगातार शह-मात का खेल खेलते रहे और दिल्ली में सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर दिन भर टीवी पर जमे राजद अध्यक्ष लालू यादव मौके दर मौके बेटे को गाइड करते रहे। वहां लालू यादव से मिलने वाले मुलाकात करने के लिए पहुंचते रहे। राजद सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता पहुंचे और दोनों ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर देर तक बातचीत भी की।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |