Download App Now Register Now

भोपाल-इंदौर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

भोपाल. राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार से जोरदार बारिश जारी है। इस दौरान राजधानी में 6 घंटे में ढाई इंच बारिश हुई। जिसकी वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, साथ ही सड़कों पर कारें बहती नजर आईं। तेज बारिश की वजह से यशवंत सागर के दो गेट खोलना पड़े। इंदौर में मंगलवार की रात शहर ने बारिश का रौद्र रूप देखा। शाम 7 बजे से शुरू हुई बारिश ने रात 8.30 बजे असली तेवर दिखाए। रात 10 बजे तक मूसलधार पानी बरसा, जिससे पहली बार शहर में सड़कों पर सैलाब नजर आया। पानी नदियों की तरफ तूफानी वेग से बह रहा था। कई कारें बहाव सह नहीं पाई और बहते हुए पलट गईं। पश्चिम क्षेत्र में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। वहां सड़कों पर घुटनों तक पानी था, जिसकी रफ्तार पहाड़ी नदी की तरह थी। लोगों के घरों, दुकानों में पानी भर गया। भारी बारिश के चलते इंदौर कलेक्टर ने कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में आज बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार रात 8.30 से 10 बजे के बीच डेढ़ घंटे में ही दो इंच पानी बरसा। बुधवार सुबह तक 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सबसे बुरे हाल पश्चिम क्षेत्र में हुए। फूटी कोठी, हवा बंगला, सुदामा नगर, द्वारकापुरी, शांतिनाथपुरी, साईं बाबा नगर, वैशाली नगर, राजेंद्र नगर, सिलिकॉन सिटी, नालंदा परिसर में चारों तरफ पानी ही पानी था। शांतिनाथपुरी में सड़कों पर इतना तेज पानी था कि कार बह गई। फूटी कोठी के सामने भी एक कार बही और आगे जाकर पलट गई। रात तक 3 कारें और दर्जनभर बाइक बहने की सूचना थी। राजेंद्र नगर में 3 से 4 फीट ऊंचे ओटलों तक पानी था। हवा बंगला क्षेत्र के भी यही हाल थे। चाणक्यपुरी, बिजलपुर, केसरबाग रोड, गायत्री नगर में भी पानी भर गया। शहर में 53 दिन के मानसून में 29 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। राजधानी भोपाल में बारिश का दौर जारी है। जिससे जगह-जगह जल जमाव के हालत बन गए हैं। कई इलाकों में सड़कों पर एक-एक फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है। शहर और आसपास के इलाकों में जारी बारिश के बीच कलियासोत और भदभदा डैम का 1-1 गेट अभी तक खुला हुआ है, वहीं सुबह 8:15 बजे सीजन में पहली बार केरवा डैम का एक गेट खोला गया। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |