Download App Now Register Now

बांदा में मरका घाट पर गुरुवार को हुए नाव हादसे में राहत-बचाव अभी भी जारी

बांदा. बांदा में मरका घाट पर गुरुवार को हुए नाव हादसे में राहत-बचाव अभी भी जारी है। 15 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। 17 अभी भी लापता हैं। NDRF, SDRF और PAC की 78 सदस्यीय टीम ने रात 11:10 बजे 'ऑपरेशन जिंदगी' के नाम से रेस्क्यू शुरू किया, जो रात 1 बजे तक चला। शुक्रवार सुबह 8 बजे एक बार फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। शुक्रवार की दोपहर ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस के समझाने पर लोगों ने कहा कि प्रशासन उनके अपनों को खोज नहीं पा रहा है। 2 घंटे के भीतर यदि खोज नहीं पाए तो गांव वाले खुद ढूंढ लेंगे। NDRF कमांडेंट नीरज मिश्रा ने बताया, "पानी की गहराई 40 से 50 फीट है। अभी तक किसी की एग्जैक्ट लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। कोई भी प्रत्यक्षदर्शी सही बात नहीं बता पा रहा है। कोई बता रहा है कि नाव बीच मझधार में पलटी है। कोई बता रहा है कि ना किनारे आते वक्त पलटी है, इसलिए ऑपरेशन में थोड़ी दिक्कत आ रही है। मटमौला पानी होने के चलते कुछ दिक्कत आ रही है।'' मरका घाट बृजकिशोर भी खड़े होकर यमुना की ओर देख रहे हैं। वे राखी बंधवाने के लिए पत्नी को लेकर कठौता जा रहे थे। तभी अचानक नाव डूब गई। उन्होंने ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली। पत्नी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंची ममता अपने बेटे को याद कर के फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने कहा, ''मेरा बेटा राखी बंधवाने आया था। वापस जाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।''  फूलक की रहने वाली ममता ने बताया, ''उनकी देवरानी और बेटी राखी बांधने जा रहे थे। बेटी की डूबने से मौत से हो गई। देवरानी तैरकर बाहर निकल आई।'' नदी के किनारे बैठी जवेत्री बिलख रही हैं। उनका पति झल्लू रक्षाबंधन मनाने के लिए दो दिन पहले गुजरात से आया था। वह भी लापता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |